{"_id":"6a1b485bb7831585c80cadbf","slug":"the-massive-fire-in-the-chingus-forest-area-has-been-brought-under-control-rajouri-news-c-272-1-raj1001-107377-2026-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajouri News: चिंगस वन क्षेत्र में लगी भीषण आग पर पाया काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajouri News: चिंगस वन क्षेत्र में लगी भीषण आग पर पाया काबू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
हादसे पर काबू पाने के लिए भारतीय सेना, वन विभाग, वन सुरक्षा बल और स्थानीय लोगों ने बनाई फायर लाइन
संवाद न्यूज एजेंसी
राजोेरी। जिले के चिंगस वन क्षेत्र में शुक्रवार शाम लगी भीषण आग को बुझाने के लिए भारतीय सेना, वन विभाग, वन सुरक्षा बल (एफपीएफ) तथा स्थानीय ग्रामीणों ने व्यापक अभियान चलाया। कई घंटों की कड़ी मेहनत के बाद शनिवार सुबह तक आग पर काबू पाया जा सका।
तेज हवा और बढ़ते तापमान के कारण वन क्षेत्र में आग तेजी से फैल गई। इससे वन क्षेत्र का बड़ा हिस्सा इसकी चपेट में आ गया। आग के कारण आसपास के क्षेत्रों में धुएं के गुबार और ऊंची लपटें देखी गईं। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए भारतीय सेना, वन विभाग, वन सुरक्षा बल तथा स्थानीय स्वयंसेवकों ने तुरंत मोर्चा संभाला। सभी दलों ने मिलकर आग को नियंत्रित करने के लिए फायर लाइनें बनाईं। सूखी झाड़ियों और घास को हटाया गया। उपलब्ध संसाधनों का उपयोग करते हुए आग को अन्य वन क्षेत्रों तक फैलने से रोकने का प्रयास किया गया।
फारेस्ट प्रोटेक्शन फोर्स के सहायक निदेशक मासूद अहमद के अनुसार, दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र और प्रतिकूल मौसम की परिस्थितियों के कारण राहत एवं बचाव कार्य चुनौतीपूर्ण रहे। इसके बावजूद, सभी एजेंसियों और स्थानीय लोगों के समन्वित प्रयासों से आग के बड़े हिस्से पर काबू पाने में सफलता मिली। स्थानीय ग्रामीणों ने भी अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और आग बुझाने में जुटी टीमों को हर संभव सहायता प्रदान की। अधिकारियों ने उनके सहयोग और साहस की सराहना करते हुए इसे सामुदायिक भागीदारी का उत्कृष्ट उदाहरण बताया।
विज्ञापन
वन विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे वन क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतें और ऐसी किसी भी गतिविधि से बचें, जिससे आग लगने की संभावना हो। साथ ही किसी भी स्थान पर आग या धुआं दिखाई देने पर तुरंत संबंधित अधिकारियों को सूचना देने का आग्रह किया गया है।

Trending Videos