सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   J&K: LG Sinha warned citizens to deal with enemy conspiracies; said - there is danger from across the border,

J&K: एलजी सिन्हा ने दुश्मन की साजिशों से निपटने की दी नागरिकों को चेतावनी; कहा-सीमा पार से है खतरा, सतर्क रहें

अमर उजाला, नेटवर्क राजोरी Published by: निकिता गुप्ता Updated Mon, 14 Apr 2025 05:38 PM IST
विज्ञापन
सार

एलजी मनोज सिन्हा ने राजोरी दिवस पर दुश्मन के खतरे से सतर्क रहने की अपील करते हुए गुरु गोविंद सिंह की प्रेरणा से भारतीय सेना और नागरिकों को एकजुट होकर शांति और सुरक्षा बनाए रखने की आवश्यकता जताई।

J&K: LG Sinha warned citizens to deal with enemy conspiracies; said - there is danger from across the border,
कार्यक्रम को संबोधित करते एलजी मनोज सिन्हा
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि सीमा पार के दुश्मनों से खतरा बराबर बना हुआ है। हमें निरंतर सतर्क रहना होगा। दुश्मन शांति भंग करने के लिए आतंकवादियों को सीमा पार से भेज रहा है। ऐसे समय में नागरिकों और सुरक्षा बलों को एकजुट होकर उनका मुंहतोड़ जवाब देने के लिए तैयार रहना होगा।

Trending Videos


हमें यह सीख और जज्बा खालसा पंथ के संस्थापक गुरु गोविंद सिंह और राजोरी के बलिदानी नर नारियों से विरासत में मिला है। इससे हमारे संकल्पों को दृढ़ता और ताकत मिलती रहेगी। श्री सिन्हा राजोरी दिवस पर आयोजित श्रद्धांजलि समारोह में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मनोज सिन्हा ने इस अवसर पर खालसा पंथ के संस्थापक गुरु गोविन्द सिंह को याद करते हुए कहा कि उनकी अमृत वाणी में जोश और जज्बा भरा है। वे धार्मिक पथप्रदर्शक होने के साथ एक महान योद्धा भी थे। उनके आदर्श भारतीय जवानों के लिए सतत प्रेरणास्रोत हैं।

उनसे विपरीत हालातों में हमारी सेना के बहादुर जवानों को लड़ने की ताकत मिलती है।इस दौरान उन्होंने राजोरी के उन सभी बलिदानियों, सेना के जवानों और सैन्य अधिकारियों को याद किया और श्रद्धांजलि दी जिन्होंने कंधे से कंधा मिलाकर पाकिस्तानी कबायलियों को गहरी शिकस्त दी और राजोरी को आजाद कराया।

उन्होंने कहा कि यह सुखद संयोग है कि जिस दिन राजोरी कबायलियों से मुक्त हुआ उसी दिन गुरु गोविंद सिंह ने खालसा पंथ की स्थापना भी की थी। उन्होंने गुरु गोविन्द सिंह की अमृत वाणी का जिक्र करते हुए बताया कि गुरु गोविंद सिंह ने भोले शंकर से यह वर मांगा था कि मैं नेक काम करने में सदा आगे रहूं।

युद्ध के मैदान में मौत से भी सामना हो जाय तो पीछे न हटूं और फतह करके वापस लौटूं। यही नहीं ज़ब अंतिम समय आए तो मैं युद्ध क्षेत्र में लड़ते हुए वीरगति प्राप्त करूं। गुरु गोविन्द सिंह की इस अमरवाणी ने निरंतर हमारे वीर सैनिकों का मार्गदर्शन किया है।

एलजी ने राजोरीवासियों और सैनिकों को आगाह करते हुए कहा कि दुश्मन की ओर से खतरा अभी भी बना हुआ है, ऐसे में नागरिकों को सदैव सतर्क रहना होगा। सेना के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलना होगा, तभी दुश्मनों के नापाक मंसूबों का हम मुंहतोड़ जवाब दे पाएंगे। नागरिक, सेना के जवानों के हमसफर बनें। राजोरी के नागरिकों ने हर विपत्ति के समय ऐसा किया है। यह बलिदानियों की धरती है। यहां की महिलाएं भी वीारंगना हैं, बलिदान देने में पीछे नहीं रही हैं।

एलजी मनोज सिन्हा ने भारतीय सेना की बहादुरी और बलिदान की चिरस्थायी विरासत की सराहना की। उन्होंने कहा कि सेना के लिए हर दिन उसकी वीरता और देशभक्ति का प्रमाण होता है। राजोरी को पुनः प्राप्त करने के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले सैनिकों और नागरिकों को श्रद्धांजलि देते हुए एलजी ने पाकिस्तानी सेना द्वारा छह महीने तक किए गए कब्जे को भारत के इतिहास में "काला युग करार दिया।

उन्होंने क्षेत्र में शांति और विकास के लिए प्रतिबद्धता दोहराई। सिन्हा ने कहा कि दुश्मन शांति भंग करने के लिए आतंकवादियों को सीमा पार से भेज रहा है। ऐसे समय में नागरिकों और सुरक्षा बलों को एकजुट और सतर्क रहना चाहिए। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि शांति प्रगति के लिए एक शर्त है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed