{"_id":"68f547ad9402f83e52026847","slug":"rajauri-news-education-news-rajouri-news-c-272-1-raj1001-105757-2025-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajouri News: छात्र-शिक्षक अनुपात, बुनियादी सुविधाओं की उपलब्धता और स्कूलों में बुनियादी ढांचे की कमियों पर चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajouri News: छात्र-शिक्षक अनुपात, बुनियादी सुविधाओं की उपलब्धता और स्कूलों में बुनियादी ढांचे की कमियों पर चर्चा
संवाद न्यूज एजेंसी, राजौरी
Updated Mon, 20 Oct 2025 01:48 AM IST
विज्ञापन
राजोेरी विधायक इफ़्तख़ार अहमद ने शिक्षा परिदृश्य की समीक्षा की, व्यापक सुधारों का आह्वान किया फ
विज्ञापन
विधायक इफ्तखार अहमद ने की शिक्षा परिदृश्य की समीक्षा, व्यापक सुधारों का आह्वान किया
राजोेरी। राजोेरी के विधायक इफ्तखार अहमद ने अपने निर्वाचन क्षेत्र में समग्र शिक्षा परिदृश्य की समीक्षा के लिए बैठक की। इसमें बुनियादी ढांचे में सुधार, कर्मचारियों की संख्या में वृद्धि और सरकारी स्कूलों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने पर ध्यान दिया गया।
बैठक में मुख्य शिक्षा अधिकारी मोहम्मद हफीज, क्षेत्रीय शिक्षा अधिकारी और राजोेरी निर्वाचन क्षेत्र के उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों ने भाग लिया। समीक्षा के दौरान विधायक ने शिक्षा क्षेत्र से संबंधित विभिन्न पहलुओं का जायजा लिया जिसमें छात्र-शिक्षक अनुपात, बुनियादी सुविधाओं की उपलब्धता और स्कूलों में बुनियादी ढांचे की कमियों का उल्लेख था। उन्होंने मुख्य शिक्षा अधिकारी को निर्वाचन क्षेत्र के सरकारी स्कूलों के सामने आने वाली प्रमुख समस्याओं पर प्रकाश डाला।
विधायक इफ्तखार अहमद ने आश्वासन दिया कि सुविधाओं की कमी को दूर करने और शैक्षिक ढांचे को मजबूत करने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने अधिकारियों से समावेशी शिक्षा को बढ़ावा देने, सामुदायिक भागीदारी बढ़ाने, विद्यालय शिक्षा समिति की बैठकों, अभिभावक-शिक्षक संवादों और नागरिक समाज के साथ नियमित संपर्क सुनिश्चित करने का आग्रह किया। विधायक ने कहा कि सरकारी स्कूल समाज की रीढ़ हैं और उनका उत्थान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। संवाद
Trending Videos