फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   jammu and kashmir

Rajouri News: राजोरी में काले भालू से बचाव को सतर्क रहने की अपील

विज्ञापन
jammu and kashmir
जंगली जानवरों की गतिविधियां बढ़ने पर वन्यजीव विभाग ने जारी की एडवाइजरी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी


राजोेरी। फलों और मक्के की फसल के मौसम को देखते हुए वन्यजीव विभाग ने आम लोगों के लिए एडवाइजरी जारी करते हुए सतर्क रहने की अपील की है। विभाग ने कहा है कि इस दौरान जंगली जानवर, विशेषकर काले भालू, भोजन की तलाश में बाग-बगीचों और कृषि क्षेत्रों की ओर आ सकते हैं, जिससे मानव-वन्यजीव संघर्ष की आशंका बढ़ जाती है। लोगों को खेतों, बागों और जंगल से सटे क्षेत्रों में अकेले जाने के बजाय समूह में जाने तथा चलते समय पर्याप्त शोर करने की सलाह दी गई है।
वन्यजीव विभाग ने अभिभावकों से अपील की है कि वे सुबह और शाम के समय बच्चों पर विशेष निगरानी रखें, क्योंकि इन घंटों में जंगली जानवरों की गतिविधियां अधिक रहती हैं। दूरदराज के ढोकों में रहने वाले लोगों को पशुओं को समूह में चराने तथा एहतियात के तौर पर अपने साथ लाठी रखने की सलाह दी है।
विज्ञापन

विभाग ने लोगों से किसी भी प्रकार की अफवाह या घबराहट से बचने की अपील करते हुए कहा है कि यदि किसी जंगली जानवर की आबादी वाले क्षेत्र या रिहायशी इलाके के आसपास मौजूदगी दिखाई दे, तो इसकी सूचना तुरंत वन्यजीव विभाग के अधिकारियों को 9797340681, 9797385363, 7298136648, 9906140485, 9596634548 या 9596999479 पर दें। इसके अलावा निकटतम पुलिस स्टेशन या फॉरेस्ट प्रोटेक्शन फोर्स को भी सूचित किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधल, दरहल और डोरीमल में विशेष सतर्कता
बुधल, दरहाल और डोरीमल क्षेत्रों के लोगों से अतिरिक्त सतर्कता की अपील की है, जहां हाल के दिनों में काले भालू की आवाजाही की सूचना मिली है। विभागीय अधिकारी इफ्तकार अहमद ने कहा कि समय पर सूचना देने और सुरक्षा संबंधी दिशा-निर्देशों का पालन करने से मानव-वन्यजीव संघर्ष को कम किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed