{"_id":"6a554dbc5242c59f8802ac4c","slug":"jammu-and-kashmir-rajouri-news-c-272-1-raj1001-107690-2026-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajouri News: दो कारों की आमने-सामने टक्कर, दो युवक गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajouri News: दो कारों की आमने-सामने टक्कर, दो युवक गंभीर घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजोेरी। शहर में श्री धुधाधारी आश्रम और आर्मी गेट के पास स्थित वाटर पॉइंट के नजदीक सोमवार शाम एक सड़क दुर्घटना में दो कारों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तत्काल उपचार के लिए सरकारी मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) पहुंचाया गया।
मुख्य सड़क पर स्कार्पियो और ऑल्टो कार आपस में टकरा गईं। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहनों को काफी नुकसान पहुंचा और उनमें सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान आकिब एजाज़ पुत्र एजाज़ अहमद निवासी शाहदरा शरीफ तथा मोहम्मद फैजान पुत्र मोहम्मद यूनुस निवासी बफलियाज पुंछ के रूप में हुई है।
डीटीआई कपिल मनहास के नेतृत्व में ट्रैफिक पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को प्राथमिक सहायता उपलब्ध कराई और उन्हें एंबुलेंस के माध्यम से जीएमसी राजोेरी में भर्ती कराया, जहां उनका उपचार जारी है। वाहनों को मुख्य सड़क से हटाकर यातायात को सुचारु रूप से बहाल कराया गया। संवाद