सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   jammu kashmir news

Rajouri News: राजोरी के पहाड़ी इलाकों में बारिश से कई जगह पस्सियां गिरने से मार्ग बंद रहे

विज्ञापन
jammu kashmir news
बुद्धल-गुंदी सड़क पर गिरी पस्सी। - फोटो : rajori news
विज्ञापन
राजोरी। जिले के पहाड़ी इलाकों में पिछले 36 घंटे से भी ज्यादा समय से लगातार हो रही बारिश के चलते आम जन जीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। जिले की कई सड़कों पर पस्सियां गिरने से सड़कोें पर यातायात ठप रहा। कई स्थानों पर सड़क का पानी खेतों मे जाने से फसलों को नुकसान पहुंचा है।
Trending Videos

जानकारी के अनुसार राजोरी जिले की दरहाल तहसील के दर्रा सगरावट क्षेत्र में सड़क किनारे नालियां न होने से बारिश का पानी मक्के की फसल में घुस गया। इससे फसल को नुकसान पहुंचा है। लोगो ने जिला प्रशासन से मुआवजे की मांग की है। वहीं थन्नामंडी-बुफ्लियाज़ सड़क मार्ग स्थित दानर क्षेत्र में पहाड़ से मलबा गिरने से सड़क पर यातायात करीब 5 घंटे तक ठप रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा बुद्धल ब्लॉक के गुंदी क्षेत्र को ब्लॉक हेडक्वार्टर और सब डिवीज़न कोटरंका से जोड़ने वाली सड़क के जीरो पॉइंट पर भी पस्सी गिरने से यातायात ठप है। लोगों के साथ साथ स्कूल जाने वाले बच्चों और मरीज़ों को काफी दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं। वहीं कोटरंका सब डिवीज़न के ख्वास क्षेत्र को सब डिवीज़न से जोड़ने वाली सड़क पर भी कई जगहों पर पस्सी गिरने से यातायात ठप है। वहीं लोगों ने जिला प्रशासन और स्थानीय प्रशासन से जल्द पस्सी हटाकर यातायात बहाल करने की गुहार लगाई है ताकि लोगों की दिक्कते कम हों। वहीं राजोरी ज़िले पहाड़ी इलाकों मै पिछले 36 घंटो से रुक रुक कर और राजोरी शहर और आस पास के इलाकों मै सोमवार सुबह से बीच बीच मैरुक रुक का बारिश सिलसिला लगातार जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed