सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   jammu kashmir news

Rajouri News: 60 घंटे से बारिश<bha>;</bha> बाढ़ जैसे हालात, कई मार्ग अवरुद्ध

विज्ञापन
jammu kashmir news
राजोरी मे लगातार हो रही बारिश के चलते दूर दराज के कंगोटा गांव मे क्षतिग्रस्त मकान। - फोटो : rajori news
विज्ञापन
राजोरी। पिछले 60 घंटों से भी अधिक समय से लगातार हो रही बारिश के चलते जन जीवन बुरी तरह से अस्त व्यस्त हो गया है। बारिश से जहां एक तरफ कई सड़कों पर पस्सी गिरने से यातायात ठप हुआ है तो वहीं कई इलाकों मे सड़कों, नालियों से बारिश का पानी खेतों में घुसने से फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। जिले में दर्जन के करीब मकानों को भी भारी क्षति पहुंची है।
Trending Videos

अधिकारियों ने बताया कि राजोेरी जिले में लगातार बारिश के बाद धरहाली और सकतोह नदियों का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं।
एहतियात के तौर पर राजोेरी जिला प्रशासन ने मंगलवार को जिले के सभी सरकारी और निजी स्कूलों को बंद रखने का आदेश दिया है। अधिकारी स्थिति पर कड़ी नज़र रख रहे हैं क्योंकि लगातार हो रही बारिश के कारण कई निचले इलाकों में जलभराव हो गया है और सामान्य जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) राजोेरी के पीर पंजाल क्षेत्र के पहाड़ी इलाकों में सड़क निर्माण का कार्य कर रहा है ताकि संपर्क में सुधार हो और कोटरंका, समोट और बुद्धल जैसे बाजार क्षेत्रों में जलभराव कम हो सके।
वहीं लगातार हो रही बारिश के चलते मंगलवार को राजोरी-पुंछ सड़क मार्ग पर स्थित गंभीर क्षेत्र में, राजोरी कलाकोट मार्ग, कोटरंका ख्वास मार्ग, थन्नामंडी-सुरनकोट मार्ग पर पस्सियां गिरने से यातायात ठप रहा। यातायात बहाल करने के लिए जेसीबी मशीनोें का प्रयोग किया गया, लेकिन बारिश ने इसमें भी बाधा डाली।
वहीं राजोरी के ओल्ड बस अड्डे पर दीवार का एक हिस्सा ढेह जाने से 2 वाहनो को नुकसान पहुंचा है। इसके अलावा लगातार हो रही बारिश से कालाकोट, थन्नामंडी, बुद्धल, मंजाकोट आदि इलाकों मे सड़को और नालियों से बारिश का पानी खेतों में घुसने से मक्का की फसल के साथ साथ अन्य सब्जियों को नुकसान पहुंचा है। वहीं, जिले के कालाकोट और कोटरंका सब डिवीज़न के दूर दराज के इलाकों में दर्जन के करीब कच्चे लकड़ी के मकानों को भारी नुकसान पहुंचा है।
भूस्खलन में फंसे वाहनों के यात्रियों पैदल ही आगे बढ़ गए: पुंछ। जिले में पुंछ-जम्मू राट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार को कलाई क्षेत्र में तड़के हुए भारी भूस्खलन के चलते मार्ग पर बड़ी संख्या में यात्री वाहन फंस कर रह गए। इनमें सैकड़ों की संख्या में यात्री सवार थे। ऐसे में भूस्खलन में करीब चार घंटों तक फंस रहने के बाद अधिकतर लोगों के सब्र का पैमाना छलक गया।
बड़ी संख्या में यात्री महिलाएं, पुरुष और बच्चे नंगे पांव ही दलदल को पार कर पुंछ की तरफ निकल गए। हालांकि इस दौरान भूस्खलन क्षेत्र में तैनात पुलिस कर्मियों की तरफ से उन्हें रोका भी जा रहा था, लेकिन उन्होंने कहा कि वह मार्ग खुलने का और इंतजार नहीं कर सकते। हालांकि मार्ग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed