{"_id":"688140697fb7986c480f523a","slug":"jammu-kashmir-news-rajouri-news-c-272-1-raj1001-105107-2025-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajouri News: राजोरी में खुले रहे तीन निजी स्कूल, कारण बताओ नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajouri News: राजोरी में खुले रहे तीन निजी स्कूल, कारण बताओ नोटिस
विज्ञापन
विज्ञापन
राजोरी। खराब मौसम मे स्कूलों को बंद रखने के प्रशासन के आदेशों के बावजूद राजोेरी में तीन निजी स्कूल बुधवार को खुले रहे। सीईओ राजोरी मोहम्मद इक़बाल ने तीनो स्कूलों के प्रिंसिपलों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
सीईओ के अनुसार पिछले कई दिनों से राजोेरी में लगातार हो रही भारी बारिश और बिगड़ते मौसम को देखते हुए उपायुक्त राजोेरी और मुख्य शिक्षा अधिकारी ने सभी सरकारी और निजी स्कूलों को बंद रखने के स्पष्ट निर्देश जारी किए थे। इन निर्देशों का उद्देश्य छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करना और जारी बारिश के कारण होने वाली किसी भी संभावित दुर्घटना को रोकना था।
हालांकि, इन आदेशों का खुलेआम उल्लंघन करते हुए राजोरी के तीन निजी स्कूल डॉन पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल, न्यू एज पब्लिक स्कूल और ब्राइट पब्लिक स्कूल बुधवार को खुले हुए मिले। इससे अभिभावकों और स्थानीय निवासियों में गुस्सा और निराशा फैल गई।
अभिभावकों ने कहा कि ज़िले भर के सभी स्कूल प्रशासन के निर्देशों का पालन कर रहे थे, लेकिन इन निजी स्कूलों ने उनकी अनदेखी करके बच्चों की सुरक्षा को खतरे में डाल दिया। अभिभावकोें ने सवाल किया कि क्या स्कूल प्रशासन को बच्चों की जान से ज़्यादा फ़ीस और कारोबार की चिंता है। जब पूरे ज़िले के स्कूल बंद हैं तो यह यह स्कूल किस क़ानून के तहत काम कर रहा है।
इसके अलावा हाल के दिनों में हुई भारी बारिश के कारण कई इलाकों में सड़कें बह गईं, भूस्खलन हुआ और नदियों-नालों का जलस्तर ख़तरनाक रूप से बढ़ गया। ऐसे में बच्चों को स्कूल भेजना अपने आप में एक बड़ा जोखिम है, फिर भी स्कूल ने बेहद गैरज़िम्मेदाराना व्यवहार दिखाते हुए स्कूल खोलने का फैसला किया।
लोगों ने मांग की है कि राजोेरी के उपायुक्त और मुख्य शिक्षा अधिकारी इस मामले का कड़ा संज्ञान लें और स्कूल प्रशासन के ख़िलाफ तुरंत कार्रवाई करें।
वहीं स्कूल खुलने की खबर लगते ही डीसी राजोरी अभिषेक शर्मा ने विशेष टीमों को मौक़े पर भेजा तो पाया कि तीनों स्कूल खुले हुए थे और बच्चे भी स्कूलों मे मौजूद थे। मामले का कड़ा संज्ञान लेते हुए डीसी के निर्देश के बाद सीईओ राजोरी ने तीनो स्कूलों को कारण बताओ नोटिस जारी कर 2 दिन मे जवाब तलब किया है। सीईओ ने तीनों स्कूलों को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि यदि दो दिन मे जवाब नहीं मिला तो कड़ी कानूनी कार्रवाई अमल मे लाई जाएगी।
Trending Videos