{"_id":"6883e8ee711380e4890d188a","slug":"jammu-kashmir-news-rajouri-news-c-272-1-raj1001-105116-2025-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajouri News: आरएंडबी, पीएचई, शिक्षा और स्वास्थ्य योजनाओं को दी मंजूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajouri News: आरएंडबी, पीएचई, शिक्षा और स्वास्थ्य योजनाओं को दी मंजूरी
विज्ञापन
विज्ञापन
राजोरी। जिला विकास परिषद (डीडीसी) राजोेरी के अध्यक्ष एडवोकेट नसीम लियाकत ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए जिला कैपेक्स बजट पर चर्चा की। बजट को अंतिम रूप देने के लिए डाक बंगला राजोेरी में बैठक की अध्यक्षता की। इसमें आरएंडबी, पीएचई, शिक्षा, स्वास्थ्य की योजनाओं को मंजूरी दी गई।
बैठक में डीडीसी उपाध्यक्ष शब्बीर खान, विधायक राजोेरी इफ्तिकार अहमद, विधायक बुद्धल जावेद इकबाल चौधरी, विधायक कालाकोट ठाकुर रणधीर सिंह, थन्नामंडी के विधायक मुजफ्फर इकबाल खान के अलावा डीडीसी थन्नामंडी अब्दुल कयूम मीर, डीडीसी सदस्य राजोेरी साई अब्दुल रशीद, डीडीसी सदस्य डोंगी खालिद चौधरी, डीडीसी सदस्य ढांगरी रामेश्वर सिंह, डीडीसी सदस्य सुंदरबनी राजिंदर शर्मा, डीडीसी सदस्य नौशेरा मनोहर सिंह, डीडीसी सदस्य मुग़ला शमीम अख्तर, डीडीसी सदस्य बुद्धल न्यू नसरीन अख्तर, डीडीसी सदस्य सेरी संगीता शर्मा और डीडीसी सदस्य कालाकोट अनीता ठाकुर मौजूद रहे।
उप मुख्य कार्यकारी अधिकारी शेराज चौहान ने प्रस्तावित कैपेक्स योजना का अवलोकन प्रस्तुत किया। कैपेक्स योजना प्रस्तावों पर गहन विचार-विमर्श किया गया। आरएंडबी, पीएचई, शिक्षा, स्वास्थ्य, एसएसवाई और कुछ ब्लॉकों के बीडीसी से संबंधित प्रस्तावों को छोड़कर सभी योजनाओं को मंजूरी दे दी गई, जिनकी आगे समीक्षा और परामर्श किया जाएगा।
अध्यक्ष एडवोकेट नसीम लियाकत ने इस बात पर ज़ोर दिया कि विकास योजनाओं के निर्माण के दौरान विधायकों और डीडीसी सदस्यों से परामर्श सुनिश्चित किया जाना चाहिए ताकि जमीनी स्तर पर लोगों की वास्तविक ज़रूरतों को प्रतिबिंबित किया जा सके।
भाग लेने वाले विधायकों और डीडीसी सदस्यों ने भी यही बात दोहराई और इस बात पर ज़ोर दिया कि विकास सर्वोच्च प्राथमिकता बनी रहनी चाहिए ताकि जनता को बुनियादी सुविधाओं तक पहुंचने में असुविधा या देरी न हो।
Trending Videos