{"_id":"6887d2df2f55ab6da9041f5a","slug":"jammu-kashmir-news-rajouri-news-c-272-1-raj1001-105135-2025-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajouri News: एमटीएस पर 55.99 लाख रुपये का गबन करने के आरोप में केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajouri News: एमटीएस पर 55.99 लाख रुपये का गबन करने के आरोप में केस दर्ज
विज्ञापन
विज्ञापन
राजोरी। जम्मू-कश्मीर भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने कलेक्टर कृषि सुधार पुंछ के कार्यालय में तैनात रहे मोहम्मद जमील मल्टी-टास्किंग स्टाफ (एमटीएस) निवासी गांव चंदक, तहसील हवेली पुंछ के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया।
यह मामला ताहिर मुस्तफा मलिक, अतिरिक्त उपायुक्त (एडीसी) पुंछ की तरफ से कृषि सुधार कलेक्टर पुंछ के कार्यालय में तैनात रहे एमटीएस मोहम्मद जमील के खिलाफ सरकारी सीडी खातों से 55,99,947 रुपये की राशि का गबन करने के आरोप में दर्ज कराया गया है। जांच में पता चला कि मोहम्मद जमील एमटीएस ने सात जनवरी 2019 से 21 अक्तूबर 2023 की अवधि के दौरान डीसी पुंछ के सीडी खातों में गबन किया।
जांच के दौरान यह भी सामने आया है कि उक्त राशि को संबंधित बैंक अधिकारियों की मिलीभगत से उक्त अधिकारी ने पुंछ के डिप्टी कमिश्नर कार्यालय के तीन सीडी खातों से धोखाधड़ी से निकाल लिया। ये खाते जेएंडके बैंक लिमिटेड शाखा पुंछ में हैं। यह राशि फर्जी चालान पर डीडीओ के जाली हस्ताक्षर करके या अपने स्वयं के हस्ताक्षरों का उपयोग करके निकाली गई। इसके अलावा यह भी सामने आया कि धोखाधड़ी से प्राप्त धन को अपने खाते में स्थानांतरित करने के अलावा उपरोक्त अधिकारी ने उक्त सार्वजनिक धन की कुछ राशि अपने सगे संबंधियों और कुछ अज्ञात व्यक्तियों के खातों में भी स्थानांतरित की है। इस मामले में संबंधित बैंक अधिकारियों की संलिप्तता भी सामने आई है, जिन्होंने जाली हस्ताक्षरों वाले नकली चालान जारी किए, जो बैंक को दिए गए नमूना हस्ताक्षरों से बिल्कुल मेल नहीं खाते।
Trending Videos