सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   jammu kashmir news

Rajouri News: श्रद्धालुओं ने यज्ञ में भाग लेकर आहुतियां डालीं, पुण्य लाभ कमाया

विज्ञापन
jammu kashmir news
विज्ञापन
राजोरी। वैद प्रचार मंडल आर्य समाज रामपुर राजोरी के तत्वावधान में रविवार को सप्तदिवसीय हवन यज्ञ का आयोजन श्रद्धा, भक्ति एवं वैदिक विधि-विधान के साथ सम्पन्न हुआ। इस पावन अवसर पर क्षेत्र में आध्यात्मिक वातावरण व्याप्त रहा तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने यज्ञ में भाग लेकर पुण्य लाभ अर्जित किया।
Trending Videos

इस सप्तदिवसीय हवन यज्ञ के मुख्य यजमान के रूप में संगीत गंडोत्रा जिला सेवा प्रमुख विश्व हिंदू परिषद सेवानिवृत्त शिक्षक ने सहभागिता कर वैदिक परंपराओं का विधिवत निर्वहन किया। यज्ञ के माध्यम से समाज में शांति, सद्भाव एवं नैतिक मूल्यों के प्रचार का संदेश दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान वैद प्रचार मंडल के अध्यक्ष आत्म प्रकाश गुप्ता ने यज्ञ में उपस्थित सभी श्रद्धालुओं, अतिथियों एवं सहयोगकर्ताओं का हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन समाज को वैदिक संस्कृति से जोड़ने के साथ-साथ युवाओं में संस्कारों का संचार करते हैं।
इस अवसर पर मातृ शक्ति की विशेष उपस्थिति रही, जिन्होंने यज्ञ कार्य में सक्रिय सहभागिता निभाकर आयोजन को सफल बनाया। साथ ही आर्य समाज की पूरी टीम कार्यक्रम में उपस्थित रही तथा यज्ञ की व्यवस्था एवं संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
सप्तदिवसीय हवन यज्ञ के माध्यम से वैदिक विचारधारा, नैतिक जीवन मूल्यों एवं सामाजिक एकता का संदेश जन-जन तक पहुंचाया गया। आयोजन के समापन अवसर पर सभी के कल्याण, राष्ट्र की उन्नति एवं विश्व शांति की कामना की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed