{"_id":"69a0b85066f521619f0f3a3d","slug":"jammu-kashmir-news-rajouri-news-c-272-1-raj1001-106670-2026-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajouri News: जवाहर नगर में बाबा भैरव नाथ की झांकी निकाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajouri News: जवाहर नगर में बाबा भैरव नाथ की झांकी निकाली
संवाद न्यूज एजेंसी, राजौरी
Updated Fri, 27 Feb 2026 02:47 AM IST
विज्ञापन
राजोरी के जवाहर नगर मे नकली गयी भैरव झांकी के फोटो स्रोत संवाद
विज्ञापन
प्रशासन की ओर से किए गए थे सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध
संवाद न्यूज एजेंसी
राजोरी। होली उत्सव के तहत वीरवार को जवाहर नगर क्षेत्र में भैरव देव की झांकी निकाली गई। इस दौरान प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए थे। इस दौरान काफी भारी संख्या में युवाओं की भीड़ उमड़ी रही।
वीरवार दोपहर दो बजे जवाहर नगर के प्राचीन शिव मंदिर से भैरव देव की झांकी से पहले विशेष पूजा अर्चना की गई। इसमें भाजपा के पूर्व एमएलसी विबोध गुप्ता और एसएसपी गौरव सिवारकार विशेष रूप से उपस्थित रहे। पूजा अर्चना के बाद झांकी निकाली गई। यह पहले पंजा चौक पहुंची और फिर वहां से ढोल नगाड़ों की थाप पर नाचकर मुख्य बाजार से होते हुए पीपल मोड़ तक गई। भैरव देव का नृत्य देखने के लिए काफी भारी संख्या में युवाओं की भीड़ के साथ-साथ छतों पर महिलाओं और युवतियां मौजूद रही। युवा भैरव देव के साथ नृत्य करके प्रसाद के तौर पर उनके चिमटे की मार खा रहे थे। ऐसा कहा जाता है कि भैरव देव के चिमटे की मार खाने वाले को कभी भी बुखार नहीं आता है और वह कई बीमारियों से बचते हैं। होली के दिनों में राजोेरी के मुख्य बाजार और जवाहर नगर में भैरव देव की झांकी निकाली जाती है। इस दौरान प्रशासन की ओर से भी सुरक्षा के काफी पुख्ता प्रबंध किए जाते हैं।
Trending Videos