सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   jammu kashmir news

Rajouri News: राजोरी के सभी क्रशर बंद, यूनियन ने अनिश्चितकालीन हड़ताल की घोषणा की

विज्ञापन
jammu kashmir news
विज्ञापन
राजोरी। क्रशर यूनियन ने वीरवार को एक आपातकालीन बैठक के बाद अनिश्चितकालीन हड़ताल की घोषणा कर दी है। इसमें जिले के सभी क्रशर मालिकों ने भाग लिया। बैठक में यूनियन ने सर्वसम्मति से राजोरी में सभी क्रशर संचालन बंद करने का निर्णय लिया।
Trending Videos

यूनियन ने कहा कि सदस्यों को लगातार उत्पीड़न का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि संबंधित अधिकारियों ने पहले उन्हें आश्वासन दिया था कि उनकी समस्याओं का समाधान जल्द ही किया जाएगा, लेकिन उनकी चिंताओं को हल करने के बजाय उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। इससे उन्हें सभी संचालन निलंबित करने का कदम उठाने के लिए मजबूर होना पड़ा। हाल की घटनाओं के बारे में बोलते हुए यूनियन ने कहा कि कुछ दिन पहले अधिकारियों ने राजोरी में कई क्रशरों का निरीक्षण किया था। इन निरीक्षण के बाद उन्हें बंद करने के निर्देश जारी किए गए थे। इसके बाद न केवल क्रशरों को बंद कर दिया गया, बल्कि उनके संचालन पोर्टल भी ब्लॉक कर दिए गए। हालांकि यूनियन का दावा है कि इन कार्रवाइयों के लिए कोई स्पष्ट कारण नहीं दिए गए। उन्होंने कहा कि पिछली हड़ताल के दौरान उन्हें आश्वासन दिया गया था कि उनकी समस्याओं का समाधान किया जाएगा, लेकिन इसके बजाय उनकी समस्याएं और बढ़ गई हैं और उत्पीड़न जारी है। यूनियन ने यह भी कहा कि अधिकारियों ने लंबे समय से बंद खनन ब्लॉकों को फिर से खोलने के लिए कोई सक्रिय कदम नहीं उठाए हैं। नतीजतन राजोरी में क्रशर इकाइयां पहले से ही गंभीर तनाव में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यूनियन ने कहा कि क्रशर उद्योग एक वैध, संगठित क्षेत्र है जो हजारों लोगों को आजीविका प्रदान करता है और क्षेत्र के बुनियादी ढांचे और समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने कहा कि इस तरह के महत्वपूर्ण उद्योग का समर्थन करने के बजाय अधिक सख्त कार्रवाई की जा रही है। इससे उनकी स्थिति और खराब हो रही है। इन घटनाओं को देखते हुए यूनियन ने वीरवार से राजोरी में सभी क्रशरों को अनिश्चितकाल के लिए बंद रखने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed