{"_id":"69d17b39d017541348049b37","slug":"jammu-kashmir-news-rajouri-news-c-272-1-raj1001-106934-2026-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajouri News: उद्घाटन से पहले ही आग की भेंट चढ़ा इग्लू हाउस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajouri News: उद्घाटन से पहले ही आग की भेंट चढ़ा इग्लू हाउस
विज्ञापन
आग में जला इग्लू।
- फोटो : rajori news
विज्ञापन
राजोरी। जिले की थन्नामंडी तहसील मे पहाड़ों की हसीन वादी ढेरा की गली मे पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए हाल ही में निर्मित एक इग्लू हाउस अपने आधिकारिक उद्घाटन से पहले ही आग की भेंट चढ़ गया। आग शक्रवार देर रात लोगी। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया। घटना की जांच शुरू कर दी गई है। इस घटना से क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा देने की योजना को बड़ा झटका लगा है। यह परियोजना उपायुक्त राजोेरी अभिषेक शर्मा का एक ड्रीम प्रोजेक्ट मानी जा रही है।
जानकारी के अनुसार ढेरा की गली में पर्यटकों को आकर्षित करने और क्षेत्र को एक नए पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के उद्देश्य से इस इग्लू शैली के घर का निर्माण किया गया था। यह संरचना विशेष रूप से ठंडे क्षेत्रों के पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए तैयार की गई थी। इसे स्थानीय स्तर पर एक अनोखी पहल के रूप में देखा जा रहा था। दुर्भाग्यवश, उद्घाटन से पहले ही इस संरचना में आग लग गई, जिससे इग्लू हाउस पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है, हालांकि प्रारंभिक आशंका शॉर्ट सर्किट या बिजली गिरने की जताई जा रही है। स्थानीय लोगों ने आग की लपटें उठती देख तुरंत प्रशासन और दमकल विभाग को सूचना दी, लेकिन उक्त स्थल के दूर होने और दमकल सुविधा न होने से आग पर काबू नहीं पाया जा सका और संरचना को काफी नुकसान पहुंचा।
यह परियोजना क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा देने और स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही थी। इसके नष्ट होने से स्थानीय लोगों में निराशा का माहौल है।
प्रशासन ने घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं और आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। साथ ही, भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए आवश्यक सुरक्षा उपायों को और मजबूत करने की बात कही जा रही है।
स्थानीय निवासियों और पर्यावरण प्रेमियों ने इस परियोजना को फिर से शुरू करने की मांग की है, ताकि क्षेत्र में पर्यटन विकास की गति को बनाए रखा जा सके।
Trending Videos