सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   jammu kashmir news

Rajouri News: बिना अनुमति के स्टेशन छोड़ा या गैर हाजिर रहे तो होगी कड़ी कार्रवाई

विज्ञापन
jammu kashmir news
विज्ञापन
राजोरी। सरकारी मेडिकल कॉलेज एवं एसोसिएटड अस्पताल राजोरी मे तैनात लापरवाह और गैर जिम्मेदार डॉक्टरों और अन्य स्वास्थ्य कर्मियों को प्रिंसिपल ने कड़ी चेतावनी दी है। उन्हें ड्यूटी को ईमानदारी से करने की सलाह दी है।
Trending Videos

प्रिंसिपल जीएमसी राजोरी डॉ. एएस भाटिया ने बताया कि यह गंभीर चिंता का विषय है कि जीएमसी राजोरी मे तैनात कुछ संकाय सदस्य एवं अन्य स्वास्थ्य कर्मचारी कार्य दिवसों और ड्यूटी समय के दौरान सक्षम प्राधिकारी की पूर्व अनुमति प्राप्त किए बिना स्टेशन छोड़ देते हैं। इस प्रकार की अनधिकृत अनुपस्थिति घोर अनुशासनहीनता, कर्त्तव्य में लापरवाही एवं दुराचार की श्रेणी में आती है, जिससे अस्पताल के सुचारु संचालन और रोगी देखभाल सेवाओं पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रिंसिपल डॉ. भाटिया ने इस मामले का कड़ा संज्ञान लेते हुए बताया कि प्रशासनिक अनुशासन बनाए रखने और निर्बाध रोगी सेवाएं सुनिश्चित करने के लिए यह आदेश दिया जाता है कि कोई भी संकाय सदस्य, कंसल्टेंट डॉक्टर , चिकित्सा अधिकारी, वरिष्ठ रेजिडेंट डॉक्टर, जूनियर रेजिडेंट डॉक्टर, पैरामेडिकल स्टाफ, नर्सिंग स्टाफ या मंत्री स्तरीय स्टाफ सरकारी मेडिकल कॉलेज एवं एसोसिएटेड अस्पताल राजोरी में कार्य दिवसों या ड्यूटी समय के दौरान प्रिंसिपल की पूर्व लिखित अनुमति के स्टेशन नहीं छोड़ेगा। कोई भी कर्मचारी यदि बिना पूर्व अनुमति के स्टेशन छोड़ता है, तो उसे कर्तव्य में लापरवाही एवं दुराचार का दोषी माना जाएगा और उसके विरुद्ध जम्मू एवं कश्मीर सिविल सेवा वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील नियमों तथा अन्य लागू सेवा नियमों के अंतर्गत सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। जीएमसी राजोरी मे तैनात सभी विभागों के एचओडी, अनुभागाध्यक्ष, इकाई प्रमुख इस आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करेंगे तथा किसी भी उल्लंघन की सूचना तुरंत प्रिंसिपल कार्यालय को देंगे।
इस आदेश का कोई भी उल्लंघन गंभीरता से लिया जाएगा और नियमों के अनुसार सख्ती से निपटाया जाएगा। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा और इसका उल्लंघन करने वालो के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed