{"_id":"69ed2a99b50d3bc46003a55f","slug":"jammu-kashmir-news-rajouri-news-c-272-1-raj1001-107092-2026-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajouri News: स्कूल में ताला लगा होने का वीडियो वायरल, शिक्षिका सस्पेंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajouri News: स्कूल में ताला लगा होने का वीडियो वायरल, शिक्षिका सस्पेंड
विज्ञापन
विज्ञापन
राजोेरी। जिला राजोरी में शिक्षा विभाग ने अनुशासनहीनता और लापरवाही के मामले में सख्त कदम उठाते हुए एक शिक्षिका को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई उस वीडियो के सामने आने के बाद की गई जिसमें मिडिल स्कूल कचाजा जोन कोटरंका में स्कूल समय के दौरान ताला लगा हुआ दिखाई दे रहा था।
मुख्य शिक्षा अधिकारी राजोरी हाफिज शेख द्वारा जारी आदेश के अनुसार, 17 अप्रैल 2026 को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था। इसमें मिडिल स्कूल कचाजा के स्कूल समय के दौरान बंद रहने का मामला सामने आया था । इस घटना को गंभीरता से लेते हुए विभाग ने जांच की। जांच में पाया गया कि स्कूल में तैनात शिक्षिका रुबीना कौसर 25 मार्च 2026 से लगातार बिना अनुमति के ड्यूटी से अनुपस्थित थीं। साथ ही उन्होंने जेके स्मार्ट अटेंडेंस सिस्टम पर भी अपनी उपस्थिति दर्ज नहीं की, जिससे यह स्पष्ट हुआ कि यह लंबे समय से चल रही जानबूझकर की गई अनुपस्थिति का मामला है।
इन तथ्यों को ध्यान में रखते हुए और जम्मू-कश्मीर सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम, 1956 के नियम 31 के तहत प्राप्त अधिकारों का उपयोग करते हुए मुख्य शिक्षा अधिकारी राजोेरी ने रुबीना कौसर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि निलंबन अवधि के दौरान संबंधित शिक्षिका को नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता प्रदान किया जाएगा। साथ ही निलंबन अवधि में उन्हें प्राइमरी स्कूल लोअर बथूनी जोन डूंगी के साथ अटैच रखा जाएगा। इस कार्रवाई को शिक्षा विभाग द्वारा लापरवाही और अनुशासनहीनता के खिलाफ एक कड़ा संदेश माना जा रहा है। प्रशासन ने साफ किया है कि स्कूलों में शिक्षण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और भविष्य में भी ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X