{"_id":"6a00ea023b81b0124a0a91fd","slug":"jammu-kashmir-news-rajouri-news-c-272-1-raj1001-107223-2026-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajouri News: एशियन चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचे राजोेरी के मुक्केबाज मोहम्मद यासिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajouri News: एशियन चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचे राजोेरी के मुक्केबाज मोहम्मद यासिर
संवाद न्यूज एजेंसी, राजौरी
Updated Mon, 11 May 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
एशियन चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचे राजोेरी के मुक्केबाज़ मोहम्मद यासिर का फोटो स्कू
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
स्कूल प्रशासन ने घोषित किया 50 हजार रुपये का इनाम
अंडर-15 एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप के सेमीफाइनल मुकाबले में ईरान के खिलाड़ी को हराकर
संवाद न्यूज एजेंसी
राजोेरी। राजोरी के मुक्केबाज मोहम्मद यासिर ने ताशकंद उज्बेकिस्तान में आयोजित अंडर-15 एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप के सेमीफाइनल मुकाबले में ईरान के खिलाड़ी को हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया है।
महाद्वीपीय चैंपियनशिप के फाइनल में स्थान पाने वाले मोहम्मद यासिर जम्मू-कश्मीर के पहले मुक्केबाज बन गए हैं। वह अब एशियाई स्तर पर स्वर्ण पदक के लिए मुकाबला करेंगे। उनकी इस सफलता से पूरे जम्मू-कश्मीर और देश के साथ साथ राजोरी जिले में खुशी है।
यासिर की इस उपलब्धि के पीछे वर्षों की कठिन मेहनत, अनुशासन और उनके कोच एवं मार्गदर्शक इश्तियाक मलिक का अहम योगदान माना जा रहा है। खेलो इंडिया सेंटर राजोेरी में इश्तियाक मलिक मुख्य कोच हैं। उन्होंने लगातार यासिर को प्रशिक्षित किया और अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
यासिर की इस सफलता का पूरे जिले में जश्न मनाया जा रहा है। खेल प्रेमियों, सामाजिक संगठनों और आम लोगों ने इसे क्षेत्र के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि करार दिया है।
इसी बीच राजोेरी के खेल जगत के लिए एक और गर्व के पल में गवर्नमेंट बॉयज मॉडल हायर सेकेंडरी स्कूल राजोरी के प्रिंसिपल मोहम्मद मुस्लिम वानी ने मोहम्मद यासिर की उपलब्धि पर उन्हें 50 हजार रुपये नकद इनाम देने की घोषणा की है।
मोहम्मद यासिर इसी स्कूल के पूर्व छात्र रह चुके हैं। इस अवसर पर प्रिंसिपल मोहम्मद मुस्लिम वानी ने यासिर को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यासिर जैसे छात्र युवाओं के लिए प्रेरणा हैं और उन्होंने साबित कर दिया है कि राजोेरी के युवा भी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बड़ी उपलब्धियां हासिल कर सकते हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि भविष्य में भी यासिर को हरसंभव सहयोग और सहायता प्रदान की जाएगी। स्थानीय खेल समुदाय और शिक्षा जगत ने इस घोषणा का स्वागत करते हुए इसे क्षेत्र के खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक सराहनीय कदम बताया है।
Trending Videos