{"_id":"6a08dbf675149e06ca0675ed","slug":"jammu-kashmir-news-rajouri-news-c-272-1-raj1001-107275-2026-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajouri News: मलेरिया इंस्पेक्टर समेत चार कर्मचारी निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajouri News: मलेरिया इंस्पेक्टर समेत चार कर्मचारी निलंबित
संवाद न्यूज एजेंसी, राजौरी
Updated Sun, 17 May 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बीएमओ समेत कई को कारण बताओ नोटिस जारी
कोटरंका मोहड़ा फूड प्वाइजनिंग आपातस्थिति के दौरान कथित अनुपस्थिति पर सीएमओ की बड़ी कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
राजोरी। कोटरंका ब्लॉक के मोहड़ा गांव में संदिग्ध फूड प्वाइजनिंग मामले के बाद मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) ने अनुपस्थित और ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले कई स्वास्थ्य अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू की है। इसके तहत चार कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एमएल राणा की ओर से जारी आधिकारिक आदेशों के अनुसार शनिवार शाम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कंडी में किए गए औचक निरीक्षण के दौरान कई डॉक्टर, मेडिकल अधिकारी, पैरामेडिकल कर्मचारी और मलेरिया विंग के कर्मचारी ड्यूटी से अनुपस्थित पाए गए।
उन्होंने बताया कि यह निरीक्षण मोहड़ा गांव में हुए संदिग्ध फूड प्वाइजनिंग मामले के बीच किया गया जहां एक ही परिवार के कई सदस्य बीमार हो गए थे और एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। इस घटनाक्रम पर जिला विकास आयुक्त सहित वरिष्ठ जिला अधिकारी लगातार नजर बनाए हुए थे और आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्था का समन्वय कर रहे थे।
एक आदेश में सीएमओ ने सीएचसी कंडी के 14 अधिकारियों और कर्मचारियों से बिना पूर्व अनुमति या सूचना के आपातकालीन स्थिति के दौरान अनुपस्थित रहने पर लिखित स्पष्टीकरण मांगा है। संबंधित अधिकारियों को दो दिनों के भीतर जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।
आदेश में कहा गया है कि संबंधित कर्मचारियों के मई 2026 के वेतन से दो दिनों की तनख्वाह काटकर रेड क्रॉस फंड में जमा करवाई जाएगी। इसके अलावा इस मामले की प्रविष्टि उनके सेवा रिकॉर्ड में भी दर्ज की जाएगी। एक अन्य कार्रवाई में ब्लॉक में तैनात मलेरिया स्टाफ के चार कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। इन कर्मचारियों पर आरोप है कि वरिष्ठ अधिकारियों की ओर से पहले से टेलीफोन और व्हाट्सएप के माध्यम से निर्देश दिए जाने के बावजूद ये प्रभावित क्षेत्र में रिपोर्ट करने में विफल रहे।
निलंबित कर्मचारियों में मोहम्मद जाकिर (मलेरिया इंस्पेक्टर) और बेसिक हेल्थ वर्कर्स जुल्फकार अली, मोहम्मद इकबाल और मोहम्मद अशरफ शामिल हैं। अलग से ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर कंडी और अन्य मेडिकल अधिकारियों को भी सार्वजनिक स्वास्थ्य आपातस्थिति के दौरान मुख्यालय से कथित रूप से बिना अनुमति अनुपस्थित रहने पर नोटिस जारी किए गए हैं। नोटिस में अधिकारियों पर लापरवाही, कर्तव्य में कोताही और आपात स्थिति की जानकारी होने के बावजूद समय पर प्रतिक्रिया न देने के आरोप लगाए गए हैं।
सीएमओ ने स्पष्ट किया कि इस मामले को जिला प्रशासन और स्वास्थ्य सेवा निदेशालय जम्मू दोनों ने गंभीरता से लिया है। इस प्रकार की लापरवाही आपातकालीन तैयारियों और स्वास्थ्य व्यवस्था पर जनता के विश्वास को प्रभावित करती है। संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्धारित समय सीमा के भीतर विस्तृत स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए गए हैं, जबकि उनके जवाबों की जांच के बाद आगे की विभागीय कार्रवाई किए जाने की संभावना है।
इनको दिया कारण बताओ नोटिस
ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर कोटरंका डॉ. विनोद भट्ट
डॉ. ज़ाहिदा कौसर चिकित्सा अधिकारी
डॉ. गुलाम अहमद चिकित्सा अधिकारी
डॉ. जहांगीर चिकित्सा अधिकारी
मुख्तार अहमद वरिष्ठ सहायक
अब्दुल माजिद मलिक प्रयोगशाला तकनीशियन
शमीम लोन एलएचवी (महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता)
सफदर बेगम एफएमपीएचडब्ल्यू (महिला बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता)
आशा कुमारी एफएमपीएचडब्ल्यू (महिला बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता)
जोगेश सिंह एमटीएस (बहु-कार्य स्टाफ)
मोहम्मद बशीर आरोग्य मित्र
जाविद इकबाल चालक
जाकिर हुसैन एमआई (मलेरिया निरीक्षक)
ऐजाज अहमद अर्श - काउंसलर
संगीत इलेक्ट्रीशियन
दीपक तलवार बीएमईओ (खंड चिकित्सा शिक्षा अधिकारी)