{"_id":"6a0a2c90950ac78f0e03f593","slug":"jammu-kashmir-news-rajouri-news-c-272-1-raj1001-107284-2026-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajouri News: वॉटरफाल में डूबे युवक का शव बरामद, गांव में पसरा मातम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajouri News: वॉटरफाल में डूबे युवक का शव बरामद, गांव में पसरा मातम
संवाद न्यूज एजेंसी, राजौरी
Updated Mon, 18 May 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
राजोरी दरहाल के खोड़ नाड़ वाटर फॉल हादसा कड़ी मशक्कत के बाद डूबे युवक का शव बरामद, गांव में पसर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
राजोरी दरहाल के खोड़ नाड़ वॉटरफॉल हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
राजोरी। दरहाल क्षेत्र के खोड़ नाड़ में स्थित वाॅटरफाल में शनिवार को डूबे युवक का शव रविवार को कड़ी मशक्कत के बाद बरामद कर लिया गया। इस हादसे के बाद पूरे गांव में मातम का माहौल है। परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।
जानकारी के अनुसार शनिवार को तीन युवक गर्मी से राहत पाने के लिए खोड़ नाड़ वॉटरफाल पर नहाने गए थे। इस दौरान अचानक पानी की गहराई और तेज बहाव में आने से तीनों युवक डूबने लगे। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों और प्रशासन की मदद से तुरंत बचाव अभियान शुरू किया गया। काफी प्रयासों के बाद दो युवकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया जिनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
तीसरा युवक मोहम्मद मारूफ (25) गहरे पानी में लापता हो गया था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, स्थानीय प्रशासन, एसडीआरएफ टीम और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और युवक की तलाश शुरू की गई। शनिवार देर शाम तक लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया गया लेकिन युवक का कोई सुराग नहीं मिल पाया।
रविवार सुबह एक बार फिर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। कई घंटों की कड़ी मशक्कत, गोताखोरों की मदद और स्थानीय युवाओं के सहयोग से आखिरकार युवक का शव वाॅटरफाल के गहरे हिस्से से बरामद कर लिया गया। शव को बाहर निकालते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। बाद में शव परिवार के हवाले कर दिया गया। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि वाॅटरफाल और अन्य खतरनाक जल स्रोतों के आसपास सुरक्षा इंतजाम मजबूत किए जाएं तथा चेतावनी बोर्ड लगाए जाएं।