{"_id":"6a14b31b9d742474b00dd912","slug":"jammu-kashmir-news-rajouri-news-c-272-1-raj1001-107344-2026-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajouri News: सियालसुई, बथूनी तथा नौशेर के जंगलों में लगी आग 24 घंटे बाद बुझाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajouri News: सियालसुई, बथूनी तथा नौशेर के जंगलों में लगी आग 24 घंटे बाद बुझाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
राजोरी। जिले के विभिन्न वन क्षेत्रों में इन दिनों आग की घटनाओं ने गंभीर स्थिति पैदा कर दी है। जिले के सियालसुई, बथूनी तथा नौशेरा के कुछ इलाकों में लगी आग को बुझाने के लिए फॉरेस्ट प्रोटेक्शन फोर्स राजोरी, वन विभाग तथा अन्य संबंधित एजेंसियां लगातार दिन-रात जुटी रहीं। 24 घंटे से ज्यादा समय के बाद सोमवार शाम तक आग पर काबू पा लिया गया था।
एफपीएफ के डिप्टी डायरेक्टर मसूद अहमद के अनुसार तेज गर्मी, सूखी वनस्पति और तेज हवाओं के कारण आग तेजी से फैलती रही। इससे वन संपदा को भारी नुकसान पहुंचा। आग पर काबू पाने के लिए एफपीएफ राजोरी की टीमें लगातार कठिन परिस्थितियों में राहत एवं नियंत्रण कार्य में जुटी रहीं।
बथूनी क्षेत्र में आग की स्थिति अधिक गंभीर होने के चलते फायर एंड इमरजेंसी विभाग की टीमों को भी मौके पर बुलाया गया। उन्होंने वन विभाग के कर्मचारियों के साथ मिलकर आग पर नियंत्रण पाने के लिए अभियान चलाया।
विज्ञापन
अधिकारियों ने बताया कि आग बुझाने के लिए कर्मचारियों को कठिन और जोखिम भरे हालात का सामना करना पड़ा। कई स्थानों पर टीमों को रात के समय भी अभियान जारी रखना पड़ा। ताकि आग आबादी वाले क्षेत्रों या अन्य वन हिस्सों तक न पहुंचे।
वन विभाग ने लोगों से अपील की है कि जंगलों के आसपास आग जलाने, जलती हुई वस्तुएं फेंकने अथवा किसी भी प्रकार की लापरवाही से बचें, क्योंकि छोटी सी चूक बड़े वनाग्नि हादसे का कारण बन सकती है। विभाग ने स्थानीय लोगों से भी आग की किसी घटना की सूचना तुरंत प्रशासन या वन विभाग को देने की अपील की है।

Trending Videos