{"_id":"6a2dbba51276e6fe9908bd79","slug":"jammu-kashmir-news-rajouri-news-c-272-1-raj1001-107487-2026-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajouri News: नशे की लत के सामाजिक, मानसिक और पारिवारिक दुष्प्रभाव बताए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajouri News: नशे की लत के सामाजिक, मानसिक और पारिवारिक दुष्प्रभाव बताए
संवाद न्यूज एजेंसी, राजौरी
Updated Sun, 14 Jun 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
ड्रग एब्यूज : ए साइलेंट किलर विषय पर बीजीएसबीयू में वर्चुअल यूथ पार्लियामेंट का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
राजोेरी। बाबा गुलाम शाह बादशाह यूनिवर्सिटी (बीजीएसबीयू) में ड्रग एब्यूज : ए साइलेंट किलर विषय पर ऑनलाइन यूथ पार्लियामेंट का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता एवं विश्वविद्यालय के चीफ प्रॉक्टर और सिविल इंजीनियरिंग विभाग के सहायक प्रो. डॉ. परवेज आलम ने नशे की लत के सामाजिक, मानसिक और पारिवारिक दुष्प्रभावों पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने और समाज में जागरूकता फैलाने की अपील की
यूथ पार्लियामेंट में विभिन्न शैक्षणिक विभागों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों में लोकतांत्रिक मूल्यों, तार्किक सोच और सामाजिक मुद्दों के प्रति जागरूकता विकसित करना था। कार्यक्रम की अध्यक्षता अतीका तौसीफ ने स्पीकर के रूप में की। उन्होंने कार्यवाही के दौरान अनुशासन और संसदीय मर्यादा बनाए रखी। कार्यक्रम के नोडल अधिकारी एवं प्राणी विज्ञान विभाग के सहायक प्रोफेसर डॉ. एमए हन्नान खान ने प्रतिभागियों का स्वागत किया। इसमें युवा कनेक्ट समिति के सदस्यों ने भी भाग लिया। उन्होंने युवाओं को नशामुक्त समाज के निर्माण में अग्रणी भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।