{"_id":"6a2f0cdc47f2e202fe015b24","slug":"jammu-kashmir-news-rajouri-news-c-272-1-raj1001-107491-2026-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajouri News: प्रतिभागियों ने साइकिल चलाकर दिया फिटनेस का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajouri News: प्रतिभागियों ने साइकिल चलाकर दिया फिटनेस का संदेश
संवाद न्यूज एजेंसी, राजौरी
Updated Mon, 15 Jun 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
फिट इंडिया मूवमेंट के तहत जोन मोगला में साइक्लोथॉन का आयोजन, 42 प्रतिभागियों ने लिया भाग फोटो स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
फिट इंडिया मूवमेंट के तहत जोन मोगला में साइक्लोथॉन का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
राजोरी। युवा सेवा एवं खेल विभाग के जोन मोगला ने फिट इंडिया मूवमेंट 2026 के तहत रविवार को साइक्लोथॉन कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में लड़कों और लड़कियों सहित कुल 42 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। उन्होंने निर्धारित मार्ग पर साइकिल चलाते हुए फिटनेस, स्वास्थ्य और स्वच्छ पर्यावरण का संदेश दिया।
इस अवसर पर विद्यार्थियों ने उत्साह और जोश के साथ साइक्लोथॉन में भाग लिया। इस दौरान विद्यार्थियों ने अनुशासन, खेल भावना और सामूहिक सहभागिता का प्रदर्शन किया। साइक्लोथॉन से युवाओं को नियमित व्यायाम, शारीरिक सक्रियता और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया। साथ ही उन्हें यह संदेश भी दिया गया कि साइकिल का अधिक उपयोग न केवल स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है।
युवा सेवा एवं खेल विभाग के अधिकारियों ने कहा कि समाज में स्वास्थ्य एवं फिटनेस के प्रति जागरूकता पैदा करना है। उन्होंने प्रतिभागियों की सक्रिय भागीदारी और उत्साह की सराहना की। कार्यक्रम का समापन सभी प्रतिभागियों को फिट रहने, नियमित व्यायाम करने और खेल गतिविधियों में निरंतर भागीदारी बनाए रखने का संदेश दिया।