सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   political news

मोदी सरकार जम्मू-कश्मीर में अभूतपूर्व विकास करवा रही : विबोध

विज्ञापन
political news
विज्ञापन
-राजोेरी में नए भाजला सेल कन्वीनर्स को किया सम्मानित
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी

राजोेरी। वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व एमएलसी विबोध गुप्ता ने डाक बंगले में आयोजित कार्यक्रम में कहा कि मोदी सरकार जम्मू-कश्मीर में अभूतपूर्व विकास करवा रही है। यहां उन्होंने भाजपा राजोेरी के विभिन्न सेल के नए नियुक्त कन्वीनर्स को सम्मानित किया।
पत्रकारों से बातचीत में विबोध ने कहा कि पिछले कुछ सालों में मोदी सरकार के नेतृत्व में केंद्र शासित प्रदेश में इंफ्रास्ट्रक्चर, ग्रामीण विकास और कनेक्टिविटी में अभूतपूर्व प्रगति हुई है। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला की टिप्पणियों का हवाला देते हुए विबोध ने कहा कि उमर ने केंद्र शासित प्रदेश में विकास के लिए फंड आवंटित करने में केंद्र की भूमिका को स्वीकार किया है। ऐसे बयान दर्शाते हैं कि अन्य राजनीतिक दलों के नेताओं ने भी जम्मू-कश्मीर के विकास के प्रति मोदी सरकार की प्रतिबद्धता और ईमानदारी को पहचाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विबोध ने कहा कि स्वीकृत 1,430 करोड़ की विशेष केंद्रीय सहायता केंद्र शासित प्रदेश के सामने आने वाली चुनौतियों के प्रति केंद्र की संवेदनशीलता और समयबद्ध तरीके से आवश्यक सेवाओं और सार्वजनिक संपत्तियों को बहाल करने की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। विबोध ने बताया कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, प्रमुख सड़क और कई राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं से दूरदराज के क्षेत्रों तक पहुंच में काफी सुधार हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed