सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   protest in rajourie

Rajouri News: रेगुलर करने की मांग पर डेलीवेज कर्मियों का राजोरी में प्रदर्शन

विज्ञापन
protest in rajourie
विज्ञापन
-लद्दाख की तरह न्यूनतम कॉमन वेजेस एक्ट लागू करने की भी मांग
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी


राजोरी। शिक्षा विभाग के मिड-डे मील कुक, स्वास्थ्य विभाग की आशा वर्कर, फ्लोरीकल्चर विभाग के चौकीदार-सह माली और कई अन्य कर्मचारियों सहित दिहाड़ी मजदूरों ने राजोरी में मांगों के समर्थन में विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने सरकार से रेगुलर करने की मांग की।
ऑल जम्मू-कश्मीर डेलीवेजर्स संघर्ष समिति के बैनर तले दिहाड़ी मजदूर डाक बंगले राजोरी में एकत्र हुए और प्रदर्शन शुरू किया। वे अपनी सेवाओं को रेगुलर करने और जम्मू-कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश में कॉमन मिनिमम वेजेस एक्ट लागू करने की मांगों के समर्थन में नारे लगा रहे थे। हाथों में बैनर और नारे लिखी तख्तियां लिए प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी की। समिति के चेयरमैन सनी कांत चिब ने कहा कि अधिकारी उनके वेतन में बढ़ोतरी न कर मांगों की अनदेखी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने रेगुलर करने और लद्दाख केंद्र शासित प्रदेश में लागू किए गए न्यूनतम कॉमन वेजेस एक्ट को लागू करने की मांग की। उन्होंने कहा कि कई दिहाड़ी मजदूर 20 से अधिक वर्षों से काम कर रहे हैं लेकिन उनकी सेवाओं को रेगुलर नहीं किया गया है। यहां तक कि स्कूलों में कुक/सफाई कर्मचारियों को भी प्रतिदिन 30 रुपये मजदूरी मिल रही है जो सरासर शोषण है। उन्होंने चेतावनी दी कि सरकार उनकी समस्याओं का समाधान करने में विफल रही तो आंदोलन तेज करेंगे। प्रदर्शन दो घंटे से अधिक समय तक चला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed