सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   rajauri news, baddal disaster news

Rajouri News: चौधरी जुल्फकार ने बड्डाल त्रासदी के पीड़ितों के लिए बढ़े हुए मुआवजे की मांग की

संवाद न्यूज एजेंसी, राजौरी Updated Fri, 22 Aug 2025 02:34 AM IST
विज्ञापन
rajauri news, baddal disaster news
विज्ञापन
कहा 17 लोगों की जान के लिए 30 लाख रुपये देना केंद्र शासित प्रदेश सरकार का एक क्रूर मजाक है।
Trending Videos


राजोरी। पूर्व कैबिनेट मंत्री और जम्मू-कश्मीर भाजपा के उपाध्यक्ष चौधरी जुल्फकार अली ने राजोरी के बड्डाल त्रासदी के पीड़ितों के परिवारों के लिए पर्याप्त मुआवजे की मांग की है। यहां दिसंबर 2024 में एक रहस्यमय बीमारी से 13 बच्चों सहित 17 लोगों की जान चली गई थी।
घटना के बाद पूरे इलाके को लगभग तीन महीने तक क्वारेंटाइन में रखा गया था, जिसके परिणामस्वरूप सभी व्यावसायिक प्रतिष्ठान और दुकानें बंद हो गईं और भूख से पशुओं की मौत हो गई। दुकानों में रखा सामान और सामग्री भी नष्ट हो गई, जिससे ग्रामीणों को काफी आर्थिक नुकसान हुआ। आज तक स्वास्थ्य विभाग सहित सभी एजेंसियां इस त्रासदी का कोई स्पष्ट कारण नहीं बता पाई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

चौधरी जुल्फकार अली ने घटना की गंभीरता को नजरअंदाज करते हुए मुख्यमंत्री की ओर से 17 पीड़ितों के परिवारों के लिए घोषित 30 लाख रुपये की मामूली आर्थिक सहायता पर आश्चर्य व्यक्त किया। उन्होंने क्षेत्र के निवासियों को हुए आर्थिक नुकसान की अनदेखी करने के लिए सरकार की आलोचना की।
चौधरी जुल्फकार ने केंद्र शासित प्रदेश सरकार से प्रत्येक व्यक्ति को कम से कम 10 लाख रुपये का पर्याप्त मुआवजा देने का आग्रह किया। उन्होंने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि वे बैंकोें को निर्देश दें कि वे ग्रामीणों का उस अवधि का ब्याज माफ करें। उन्होंने केंद्र शासित प्रदेश सरकार से इस मुद्दे को मानवीय आधार पर उठाने और तकनीकी पेचीदगियों में न उलझने पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed