{"_id":"68a789a6470695630e08129d","slug":"rajauri-news-crime-news-rajouri-news-c-272-1-raj1001-105285-2025-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajouri News: राजोरी में किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajouri News: राजोरी में किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म
संवाद न्यूज एजेंसी, राजौरी
Updated Fri, 22 Aug 2025 02:33 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
नाै लोगों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट व अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज, चार गिरफ्तार
राजोरी। राजोेरी जिले की कालाकोट सब डिवीजन के धर्मसाल पुलिस थाने के तहत आते गांव में किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने नौ लोगों के खिलाफ पोक्सो एक्ट और अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि पांच अभी फरार हैं। पुलिस सूत्रों ने बताया कि धर्मसाल पुलिस थाने में पीड़ित नाबालिग के अभिभावकोें ने लिखित में शिकायत दर्ज उनकी 15 वर्षीय बेटी के साथ 9 लोगों ने सामूहिक बलात्कार किया है और उसे यह धमकी भी दी थी कि यदि किसी को कुछ भी बताया कि जान से मार देंगे। नाबालिग ने परिवार को यह सारी आप बीती सुनाई। इसके बाद पुलिस थाने में शिकायत दर्ज की गई।
वहीं अभिभावकों की लिखित शिकायत पर कार्रवाई करते हुए धर्मसाल पुलिस थाने में 9 लोगों के खिलाफ नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला यानि पॉक्सो एक्ट और अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कर संदिग्ध स्थानों पर छापे मारी करने के बाद पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किए गए लोगो में त्रिदेव पुत्र रेशपाल, कुलबीर सिंह पुत्र कीकर सिंह, ऋतिक शर्मा पुत्र अशोक कुमार और करण कुमार पुत्र ओम प्रकाश को गिरफ्तार कर लिया है जबकि 5 अन्य अभी फरार है। उनकी धर पकड़ के लिए पुलिस तलाशी अभियान चला रही है।
Trending Videos