{"_id":"68aa2d40a2bc57e75f054234","slug":"rajauri-news-dc-news-rajouri-news-c-272-1-raj1001-105296-2025-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajouri News: डीसी ने लिया प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी का जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajouri News: डीसी ने लिया प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी का जायजा
संवाद न्यूज एजेंसी, राजौरी
Updated Sun, 24 Aug 2025 02:36 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
उपायुक्त ने प्रमुख योजनाओं के कार्यान्वयन की समीक्षा की
राजोेरी। राजोेरी के डीसी अभिषेक शर्मा ने जिले में प्रमुख योजनाओं के कार्यान्वयन की समीक्षा के लिए बैठक की।
उन्होंने स्वास्थ्य, समाज कल्याण, वित्तीय समावेशन, शहरी विकास, आवास और अन्य नागरिक कार्यक्रमों से संबंधित विभागों के प्रदर्शन और सरकारी योजनाओं की प्रगति का मूल्यांकन किया। प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी का जायजा लेते हुए डीसी ने आवेदनों, संसाधित आवेदनों और स्वीकृत आवासों की समीक्षा की। उन्होंने किश्तों का समय पर वितरण, प्रगति का भौतिक सत्यापन और नगर पालिकाओं में सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) की अद्यतन स्थिति की जानकारी देने के निर्देश दिए।
उन्होंने जिला समाज कल्याण अधिकारी (डीएसडब्ल्यूओ) को अनुमोदित योजनाओं के अंतर्गत व्यय में तेजी लाने का निर्देश दिया। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को नागरिकों के लिए आभा आईडी बनाने में तेजी लाने का निर्देश दिया। उपायुक्त ने अमृत के अंतर्गत वित्तीय व्यय और परियोजना क्रियान्वयन में तेजी लाने पर भी जोर दिया। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत स्वीकृत आवास इकाइयों की प्रगति की समीक्षा की। उपायुक्त ने अधिकारियों को बाधाओं को दूर करने और कुशल सेवा वितरण सुनिश्चित करने पर जोर दिया।
Trending Videos