{"_id":"68b8b052ade812091b0df44e","slug":"rajauri-news-heavy-rain-news-rajouri-news-c-10-1-jmu1038-703428-2025-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajouri News: आफत की बारिश से हर और तबाही, राजोरी-जम्मू हाईवे बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajouri News: आफत की बारिश से हर और तबाही, राजोरी-जम्मू हाईवे बंद
संवाद न्यूज एजेंसी, राजौरी
Updated Thu, 04 Sep 2025 02:47 AM IST
विज्ञापन
rajauri
विज्ञापन
- दर्जनों घर तबाह, दर्जनों ढहने की कगार पर
राजोरी। मंगलवार रात को करीब आठ बजे शुरू हुआ मूसलाधार बारिश का सिलसिला बुधवार दोपहर एक बजे तक जारी रहा। करीब 17 घंटे तक लगातार हुई बारिश से सुंदरबनी के कांगड़ी गांव में कच्चा मकान ढह गया। इस कारण रतन लाल की पत्नी सीता देवी और 22 वर्षीय बेटी सोनिया देवी की मौत हो गई।
उधर, जिले के कोटरंका सब डिवीजन के बुद्धल, कंडी, केवल, ख्वास, कंगोटा, केरी, पीड़ि, थन्नामंडी, मंजाकोट में तीन दर्जन के करीब मकान ढह गए हैं जबकि इससे भी अधिक मकानों को काफी नुकसान पहुंचा है। लोगों ने प्रशासन के बनाए अस्थायी शेल्टर में पनाह ली है या फिर किसी रिश्तेदार के घर पनाह ली है। राजोरी-जम्मू हाईवे स्थित कालिधार चौकी चोेरा क्षेत्र में पस्सियां गिरने से यातायात ठप हो गया। लोगों को कड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं लगातार हुई बारिश से राजोरी के कई इलाकों में बिजली रात से ही गुल है जबकि राजोरी शहर और आसपास के इलाकों में बिजली की आंखमिचौली जारी है।
वहीं राजोरी शहर के श्री दुधाधारी आश्रम के पास भारी भूस्खलन हुआ और काफी जमीन को नुकसान पहुंचा है। इसके चलते वहां पर बनाए गए फॉरेस्ट विभाग के भवन को भी नुकसान पहुंचा और भवन ढहने की कगार पर है।
उधर, राजोेरी शहर और पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश के कारण राजोेरी शहर में बहने वाली सुखतो नदी का जलस्तर रात को ही काफी बढ़ गया था। इसके बाद डीसी अभिषेक शर्मा और एसएसपी गौरव सिवरकर ने अधिकारियों के साथ झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वालों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया और उन्हें मंदिरों और मस्जिदों में स्थानांतरित कर दिया था। डीसी और एसएसपी ने बुधवार को राष्ट्रीय राजमार्ग का निरीक्षण कर सुचारु यातायात सुनिश्चित करने के लिए भूस्खलन को तुरंत हटाने के निर्देश दिए। डीसी ने बताया कि भारी बारिश से हुए नुकसान का आकलन करने के लिए जिले भर में टीमें तैनात की गई हैं।
Trending Videos