सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   rajauri news, landslide news

Rajouri News: राजोरी के कई क्षेत्रों में धंसी जमीन, लोगों में दहशत

संवाद न्यूज एजेंसी, राजौरी Updated Wed, 03 Sep 2025 02:49 AM IST
विज्ञापन
rajauri news, landslide news
राजोरी शहर में कोर्ट परिसर के पास धंसी सड़क। संवाद
विज्ञापन
मंजाकोट के मंगलनाड गांव में जमीन धंसने से बिजली विभाग के बुनियादी ढांचे में आई दरारें
Trending Videos

राजोरी। पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश के कारण राजोेरी शहर में बहने वाली सुखतो नदी का जलस्तर बढ़ गया है। डीसी अभिषेक शर्मा व एसएसपी गौरव शिवरकर ने अन्य अधिकारियों के साथ दर्जनों झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वालों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया और उन्हें मंदिरों और मस्जिदों में स्थानांतरित कर दिया।
बारिश के मौसम में किसी भी खतरे का सामना करने वाले किसी भी व्यक्ति के लिए सभी मंदिर और मस्जिदें खोल दी गई हैं। डीसी के अनुसार प्रशासन ने कई आवास केंद्र तैयार रखे हैं। वहीं मंजाकोट तहसील में नियंत्रण रेखा के पास मंगलनाड़ गांव, पंजनाड़ा, ढलेरी और केवल में भूस्खलन से जमीन धीरे-धीरे खिसक रही है। मंगलनाड गांव में जमीन धंसने से बिजली विभाग के ढांचे को क्षति पहुंची है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जल शक्ति विभाग को पहले ही नुकसान पहुंच चुका है। अगर भूस्खलन बढ़ता है तो पहाड़ी के ऊपरी हिस्से में स्थित कई घरों को नुकसान पहुंच सकता है। अन्य इलाकों में भी जमीन धंसने से लोग दहशत में हैं। शहर में किसी भी सहायता के लिए संपर्क करें: ईओ नगर पालिका राजौरी – 7051061770 प्रशासन ने कहा है कि लोगों को सलाह दी जाती है कि जरूरत पड़ने पर नंबरों पर संपर्क करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed