{"_id":"68b60b842cf1d536f8018102","slug":"rajauri-news-posco-act-news-rajouri-news-c-272-1-raj1001-105392-2025-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajouri News: बच्ची से अश्लील हरकतें करने के आरोप में दुकानदार गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajouri News: बच्ची से अश्लील हरकतें करने के आरोप में दुकानदार गिरफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी, राजौरी
Updated Tue, 02 Sep 2025 02:39 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
अभिभावकों की शिकायत पर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत दर्ज किया मामला
राजोरी। राजोरी शहर में सोमवार को शर्मसार करने और चौंकाने वाला मामला सामने आया है। इस घटना के बाद शहरवासियों में आक्रोश है। एक दुकानदार पांच साल की मासूम बच्ची के साथ दो घंटे तक अश्लील हरकतें करता रहा। अभिभावकों की शिकायत पर पुलिस ने दुकानदार के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार बच्ची दुकान पर सामान लेने गई थी। दुकानदार ने उसे टाॅफियां और चिप्स खिलाने का लालच देकर करीब दो घंटे तक उसके साथ अश्लील हरकतें करता रहा। दो घंटे तक जब बच्ची घर नहीं आई तो अभिभावकों ने पुलिस में शिकायत की। बच्ची की मां तलाश करते हुए दुकान पहुंची और देरी का कारण पूछा। बच्ची ने मां को बताया कि दुकानदार अंकल उसे टॉफियां और चिप्स देकर उसके साथ गंदी हरकतें कर रहे थे। ऐसा सुनते ही महिला ने पति को सारी बात बताई और पुलिस थाने में पहुंचकर शिकायत दर्ज की। पुलिस ने तत्काल दुकानदार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी दुकानदार साबर हुसैन पुत्र मोहम्मद युसुफ निवासी मंजाकोट के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
Trending Videos