{"_id":"68b75fa632660c59e70b5194","slug":"rajauri-news-religious-news-rajouri-news-c-272-1-raj1001-105394-2025-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajouri News: श्रीकृष्ण-रुक्मिणी के विवाह की झांकी प्रस्तुत की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajouri News: श्रीकृष्ण-रुक्मिणी के विवाह की झांकी प्रस्तुत की
संवाद न्यूज एजेंसी, राजौरी
Updated Wed, 03 Sep 2025 02:50 AM IST
विज्ञापन
श्रीमद्भागवत सप्ताह षष्ठम दिवस रही जारी, उमड़ी भीड़। संवाद
विज्ञापन
राजोरी के वार्ड 13 स्थित श्री भक्ति ज्ञान आश्रम में श्रीमद् भागवत सप्ताह छठा दिन
राजोेरी। राजोरी के वार्ड नंबर 13 स्थित श्री भक्ति ज्ञान आश्रम (नंगल वाले) में चल रहे श्रीमद्भागवत सप्ताह के छठे दिन श्रद्धालुओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम के मुख्य यजमान श्री श्याम गुप्ता (पिंकी गुप्ता जी) एवं उनका परिवार रहे जिन्होंने पूरे भक्तिभाव से यज्ञ एवं कथा में सहभागिता निभाई।
कथा प्रसंग में विशेष रूप से श्रीकृष्ण-रुक्मिणी के विवाह की झांकी प्रस्तुत की गई। इस झांकी के दिव्य दर्शन कर उपस्थित जन-समूह भावविभोर हो उठा।
कथा वाचन का पावन दायित्व साध्वी राधिका किशोरी (वृंदावन धाम) ने निभाया। उन्होंने मधुर एवं प्रेरणादायी वचनों से श्रद्धालुओं को श्रीमद्भागवत महापुराण की दिव्य कथाओं का श्रवण कराया। इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद, जिला राजोेरी के अध्यक्ष केवल एवं मंत्री गौरव महाजन ने श्रीश्री 1008 स्वामी सेवा नंद गिरि वैद जी महाराज (नंगल वाले) का आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर कथा का श्रवण किया।
Trending Videos