फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   Terrorists were planning a major attack in Rajouri; they had stashed ammunition in a cave.

Rajouri News: राजोरी में बड़ी वारदात की फिराक में थे आतंकी, गुफा में छिपाया था गोला-बारूद

विज्ञापन
Terrorists were planning a major attack in Rajouri; they had stashed ammunition in a cave.
पुलिस और सेना ने संयुक्त अभियान चलाकर जंगल में आतंकियों का ठिकाना ध्वस्त किया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
राजोरी। जम्मू-कश्मीर के राजोरी जिले में सुरक्षाबलों ने आतंकियों के एक बड़े और घातक मंसूबे को नाकाम किया है। कोटरंका के डोबा गली के घने जंगलों में आतंकियों ने एक ठिकाने पर भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद जमा कर रखा था। अंदेशा जताया जा रहा है कि आतंकी राजोरी जिले या आसपास के इलाकों में किसी बड़े हमले अथवा सुरक्षाबलों को निशाना बनाने की फिराक में थे।
पुलिस को इनपुट मिले थे कि आतंकियों ने डोबा गली के दूरदराज जंगल क्षेत्र में एक ठिकाना बना रखा था। खुफिया सूचना मिलते ही पुलिस ने सेना के जवानों के साथ जंगल में तलाशी अभियान चलाया। इस दाैरान एक जगह आतंकी ठिकाना होने का शक हुआ। इसके बाद सावधानी से इसकी तलाशी ली गई। यहां आतंकियों ने गुफा में हथियार छिपाए थे। ठिकाने की तलाशी ली गई तो इसमें अंडर बैरल ग्रेनेड लॉन्चर के 4 ग्रेनेड, 3 शक्तिशाली हैंड ग्रेनेड, असॉल्ट राइफल के 237 कारतूस, जनरल पर्पज मशीन गन (जीपीएमजी) के 101 बेल्टेड कारतूस और पिस्तौल के 16 कारतूस बरामद हुए। इसके अलावा एक एके राइफल का बेयोनेट, एक बैग और चादर भी मिली है।
विज्ञापन


-----
छिपने के लिए भी इस्तेमाल करते थे आतंकी
सूत्रों के अनुसार ठिकाना बनी गुफा को देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि आतंकी इसका इस्तेमाल रुकने के लिए करते थे। इसके अलावा गोला-बारूद रखने और दूसरी जगह सप्लाई करने के लिए भी इसका इस्तेमाल हो रहा था। अधिकारियों ने बताया कि फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पूरे इलाके को सील कर सघन तलाशी ऑपरेशन जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed