{"_id":"699e9941e10b287bd30128f0","slug":"two-suspects-spotted-in-rajouri-security-forces-cordon-off-area-and-launch-search-operation-2026-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu Kashmir Search Operation: राजोरी में दिखे दो संदिग्ध, सुरक्षाबलों ने घेराबंदी कर चलाया तलाशी अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu Kashmir Search Operation: राजोरी में दिखे दो संदिग्ध, सुरक्षाबलों ने घेराबंदी कर चलाया तलाशी अभियान
अमर उजाला नेटवर्क, राजोरी
Published by: निकिता गुप्ता
Updated Wed, 25 Feb 2026 12:10 PM IST
विज्ञापन
सार
राजोरी के कंडी क्षेत्र में दो संदिग्धों को देखकर सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया। जंगल, नाले और गांवों में खोजी कुत्तों और ड्रोन की मदद से तलाश की गई, लेकिन संदिग्धों का अभी कोई सुराग नहीं मिला।
सुरक्षाबल।
विज्ञापन
विस्तार
जिले की कोटरंका तहसील के कंडी में मंगलवार को दो बंदूकदारी संदिग्ध देखे गए। इस सूचना के बाद सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी कर ली है। दिनभर खोजी कुत्तों और ड्रोन की मदद से संदिग्धों की तलाश की गई। सुरक्षाबल अलर्ट पर हैं।
Trending Videos
सूत्रों के अनुसार तड़के कुछ लोगों ने कंडी क्षेत्र में दो संदिग्धों को घूमते देखा और तत्काल सेना को सूचना दी। इसके बाद तत्काल कार्रवाई करते हुए सेना, पुलिस और एसओजी ने कंडी, मंदिरगाला और ठेक्रिया क्षेत्र की घेराबंदी कर ली। देर शाम तक तलाशी अभियान चलाया गया। जंगलों, नालों और गांवों को खंगाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सुरक्षाबलों ने फायरिंग भी की
बताया जा रहा है कि सुरक्षाबलों ने एक संदिग्ध स्थान पर 4 से 6 राउंड फायरिंग की पर सामने से कोई जवाब नहीं मिला। संदिग्धों का अभी कोई सुराग नहीं लगा है। सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी कर रखी है।