फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   Villagers killed a rabies-infected dog; vaccination drive launched.

Rajouri News: रेबीज संक्रमित कुत्ते को ग्रामीणों ने मार डाला, वैक्सीनेशन शुरू

विज्ञापन
Villagers killed a rabies-infected dog; vaccination drive launched.
कोटरंका में कुत्तों के आतंक के बाद राहत, आठ पंचायतों के स्कूल आज से खुलेंगे
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी


राजोरी। कोटरंका क्षेत्र में आवारा एवं रेबीज संदिग्ध कुत्तों के आतंक से पैदा हुई दहशत के बीच मंगलवार को लोगों के लिए राहत की खबर सामने आई। क्षेत्र में कुत्तों के काटने का कोई नया मामला सामने नहीं आया। इसके साथ ही प्रशासन ने सुरक्षा के मद्देनजर बंद कराए आठ पंचायतों के सभी सरकारी एवं निजी स्कूलों को बुधवार से खोलने का निर्णय लिया है। वहीं रेबीज संक्रमित एक कुत्ते को ग्रामीणों ने मार डाला है।
सोमवार को कोटरंका क्षेत्र में आवारा एवं रेबीज संदिग्ध कुत्तों ने कई लोगों को काटा था। इसके बाद भय का माहौल पैदा हो गया था। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए आठ पंचायतों में स्कूलों को बंद रखने का निर्णय लिया गया था, ताकि बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। वहीं, प्रशासन ने संबंधित विभागों को तत्काल प्रभाव से आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन

अधिकारियों के अनुसार, मंगलवार को छह कुत्तों की वैक्सीनेशन की गई, जबकि अन्य संदिग्ध कुत्तों की तलाश जारी है। प्रशासन का प्रयास है कि उस कुत्ते के संपर्क में आए अन्य कुत्तों की पहचान कर समय रहते उनका टीकाकरण किया जाए, जिसने क्षेत्र में कई अन्य कुत्तों को काटा था और जिसके रेबीज संक्रमित होने की पुष्टि/आशंका सामने आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेबीज संक्रमित कुत्ते को किया समाप्त
वहीं कोटरंका के कुछ लोगों ने एक रेबीज संक्रमित कुत्ते को मार दिया है। बताया जा रहा है कि यह कुत्ता अन्य कुत्तों को भी काट चुका था, जिसके बाद कुछ लोगों ने खुद कार्रवाई करते हुए उसको मार डाला। वहीं, जिन कुत्तों के उक्त संक्रमित कुत्ते के संपर्क में आने की जानकारी मिली है, उनकी पहचान कर वैक्सीनेशन किया जा रहा है। मंगलवार को छह कुत्तों को वैक्सीन दी गई, जबकि बाकी कुत्तों को तलाशने के लिए टीमों द्वारा क्षेत्र में अभियान जारी रखा गया है।

स्कूल खुलने से बच्चों और अभिभावकों को राहत
कुत्तों के आतंक के चलते एहतियातन बंद किए गए आठ पंचायतों के स्कूल बुधवार से दोबारा खुल जाएंगे। मंगलवार को कुत्तों के काटने का कोई नया मामला सामने नहीं आने तथा प्रशासन द्वारा कुत्तों की निगरानी एवं वैक्सीनेशन अभियान शुरू किए जाने के बाद स्कूलों को खोलने का फैसला लिया गया है। हालांकि, प्रशासन द्वारा बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए स्कूल प्रबंधन और अभिभावकों से सतर्क रहने की अपील की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed