{"_id":"68a90e6b313e9aacef007919","slug":"youth-news-rajouri-news-c-269-1-jou1001-101824-2025-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajouri News: युवाओं की सरकार से रोजगार मुहैया करवाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajouri News: युवाओं की सरकार से रोजगार मुहैया करवाने की मांग
विज्ञापन
विज्ञापन
कहा-12 वर्षों से रोजगार नहीं मिलने से युवा परेशान
संवाद न्यूज एजेंसी
ज्यौड़ियां। छंब विधानसभा क्षेत्र के युवाओं ने सरकार से बेरोजगार युवाओं को रोजगार मुहैया करवाने की मांग की है। उनका कहना है कि पिछले 12 वर्षों के दौरान रोजगार नहीं मिलने से युवा परेशान हैं।
युवा अभी चौधरी, अमण शर्मा, सुनील चौधरी ने कहा कि सीमावर्ती छंब और अखनूर विधानसभा में सैकड़ों युवा बेरोजगार हैं। युवाओं को रोजगार चाहिए। राज्य में पूर्व सरकारों ने युवाओं को सरकारी नौकरियां उपलब्ध करवाने के लिए सीमावर्ती युवाओं के लिए अहम कोटे में भर्तियां करवाई थीं, जिसके तहत क्षेत्र के कई युवाओं को रोजगार मिला। शिक्षा क्षेत्र में आरईटी, एसएसए तथा अंतर जिला जैसी योजनाओं के तहत युवाओं को नौकरियां उपलब्ध करवाई गईं, जिसका लाभ लेकर सैकड़ों लोग अपना तथा परिवार का अच्छे से पालन कर रहे हैं।
नीरज कुमार ने बताया कि वर्तमान युवा पीढ़ी बेरोजगारी, नशाखोरी और महंगाई जैसी समस्याओं से जूझ रही है। अग्निवीर भर्ती जैसी नीतियों ने युवा पीढ़ी की आकांक्षाओं को बुरी तरह प्रभावित किया है। दिहाड़ी मजदूरों को नियमित न करने से हजारों परिवारों का भविष्य अंधकार में है। खनन माफिया ने स्थानीय खड्डों पर कब्जा कर लिया है। स्थानीय निवासियों को अपने घरेलू उपयोग के लिए रेत, मिट्टी इकट्ठा करने की भी अनुमति नहीं है। सरकार को इस प्रति गंभीरता से सोचना चाहिए।
Trending Videos