{"_id":"69e75691249979f65007ddd3","slug":"eknath-shinde-fulfils-promise-of-house-to-local-ponywallah-s-family-a-year-after-pahalgam-tragedy-2026-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pahalgam: एकनाथ शिंदे ने पूरा किया अपना वादा, पहलगाम हमले की बरसी से पहले आदिल के परिवार को सौंपा नया घर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pahalgam: एकनाथ शिंदे ने पूरा किया अपना वादा, पहलगाम हमले की बरसी से पहले आदिल के परिवार को सौंपा नया घर
अमर उजाला नेटवर्क, पहलगाम
Published by: Nikita Gupta
Updated Tue, 21 Apr 2026 04:21 PM IST
विज्ञापन
सार
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने पहलगाम हमले में मारे गए स्थानीय पोनीवाला आदिल शाह के परिवार को वादा निभाते हुए नया घर सौंपा। आदिल ने हमले के दौरान पर्यटकों की जान बचाते हुए अपनी जान गंवाई थी।
अनंतनाग के पहलगाम में जान गंवाने वाले आदिल का घर।
- फोटो : संवाद
विज्ञापन
विस्तार
पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी से एक दिन पहले महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने अपना वादा निभाते हुए स्थानीय पोनीवाला आदिल शाह के परिवार को नया घर सौंपा।
Trending Videos
आदिल शाह 22 अप्रैल 2025 को बायसरन घाटी में हुए आतंकी हमले में मारे गए 26 लोगों में एकमात्र स्थानीय निवासी थे। उन्होंने अपनी जान की परवाह किए बिना पर्यटकों की जान बचाने की कोशिश की थी। इस हमले में 26 पर्यटकों की भी जान गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
यह घर शिवसेना की ओर से आदिल के पैतृक गांव हापटनार में बनवाया गया है। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में एकनाथ शिंदे वर्चुअली शामिल हुए, जबकि महाराष्ट्र सरकार के मंत्री मौके पर मौजूद रहे और उन्होंने घर की चाबी परिवार को सौंपी।
आदिल के पिता सैयद हैदर शाह ने इस मदद के लिए आभार जताते हुए कहा कि इस कठिन समय में उन्हें आर्थिक सहायता भी मिली और परिवार के साथ लगातार संपर्क बनाए रखा गया। उन्होंने यह भी बताया कि जम्मू-कश्मीर सरकार ने आदिल की पत्नी को नौकरी और परिवार को अन्य सहायता प्रदान की है।
हालांकि, उन्होंने भावुक होकर कहा कि कोई भी मदद उनके बेटे की कमी को पूरा नहीं कर सकती। उन्होंने आदिल के साहस और बलिदान को याद करते हुए कहा कि उसने धर्म से ऊपर उठकर इंसानियत की मिसाल पेश की। परिवार ने कहा कि आदिल आज भी उनकी यादों में जिंदा है और उसका बलिदान हमेशा उन्हें गर्व का एहसास कराता रहेगा।
यह खबर भी पढ़ें: पहलगाम हमले का नायक: आदिल के सपनों का घर तो बन गया, पर उसे देखने वाला नहीं रहा, परिवार की आंखें आज भी नम

कमेंट
कमेंट X