फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   jammu and kashmir news

Srinagar News: पुलवामा के ओवैस ने बुल्गारियाई फाइटर को हराया

विज्ञापन
jammu and kashmir news
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


श्रीनगर। कश्मीर के मिक्स्ड मार्शल आर्टिस्ट ओवैस याकूब ने ब्रेव कॉम्बेट फेडरेशन 107 में जीत दर्ज कर इतिहास बना दिया है। उन्होंने बुल्गारियाई फाइटर जॉर्जी को हराया। कश्मीर का प्रतिनिधित्व कर रहे ओवैस ने इस मुकाबले में दमदार प्रदर्शन किया। अपने प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ कौशल और संयम दिखाते हुए जीत अपने नाम की।
ब्रेव कॉम्बेट फेडरेशन 107 के इस मुकाबले के बाद घर में फैंस और एमएमए समुदाय ने ओवैस की तारीफ की है। उनकी इस जीत को जम्मू-कश्मीर के खेलों के लिए गर्व का पल बताया जा रहा है। ओवैस ब्रेव कॉम्बेट फेडरेशन जैसे इंटरनेशनल एमएमए प्लेटफॉर्म पर अपनी पहचान बनाने वाले कश्मीर के चुनिंदा खिलाड़ियों में शामिल हो गए हैं।
विज्ञापन

वहीं नेकां के मुख्य प्रवक्ता और जदीबल विधायक सादिक तनवीर ने पुलवामा के युवा एथलीट ओवैस याकूब की मिक्स फाइटिंग आर्ट्स में ऐतिहासिक जीत की सराहना करते हुए इसे न केवल जम्मू-कश्मीर बल्कि पूरे देश के लिए अत्यंत गर्व का क्षण बताया है। तनवीर सादिक ने रविवार को रॉयल स्प्रिंग गोल्फ कोर्स में कहा कि पुलवामा के एक छोटे से गांव से निकलकर ओवैस याकूब ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर (बुल्गारिया में) अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed