फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   jammu and kashmir news

Srinagar News: रॉयल स्प्रिंग में प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे दुनियाभर के 132 दिग्गज गोल्फर

विज्ञापन
jammu and kashmir news
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर पर्यटन विभाग और भारत में पुरुष पेशेवर गोल्फ की आधिकारिक संस्था डीपी वर्ल्ड प्रोफेशनल गोल्फ टूर ऑफ इंडिया ने रविवार को संयुक्त रूप से जेएंडके ओपन के पांचवें संस्करण की घोषणा की। यह टूर्नामेंट चार से सात अगस्त तक श्रीनगर के रॉयल स्प्रिंग्स गोल्फ कोर्स में आयोजित किया जाएगा। प्रतियोगिता में भारत के प्रमुख पेशेवर गोल्फर सप्तक तलवार, वीर अहलावत, ओम प्रकाश चौहान, मनु गांदास, गत विजेता शौर्य भट्टाचार्य और अंगद चीमा सहित कई शीर्ष खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। इस टूर्नामेंट की कुल पुरस्कार राशि 50 लाख से बढ़ाकर एक करोड़ कर दी गई है।

टूर्नामेंट की औपचारिक शुरुआत रविवार को डीपी वर्ल्ड इंडिया चैंपियनशिप लोट्स ट्रॉफी के अनावरण के साथ हुई। इस दौरान नासिर असलम वानी ने कहा, यह टूर्नामेंट केवल एक खेल आयोजन नहीं है, बल्कि जम्मू-कश्मीर की बेमिसाल प्राकृतिक सुंदरता, यहां के गर्मजोशी भरे आतिथ्य और भारत के प्रमुख गोल्फ पर्यटन गंतव्य के रूप में इसकी बढ़ती पहचान का उत्सव है। इस अवसर पर डीपी वर्ल्ड के कंट्री मैनेजर भारतीय उपमहाद्वीप हेमंत कुमार रुइया ने कहा, इस क्षेत्र में विश्वस्तरीय गोल्फ लाकर हमारा उद्देश्य इसकी पहचान को और बढ़ाना, नए अवसर पैदा करना और इसे व्यापार तथा खेल के पसंदीदा गंतव्य के रूप में विकसित करने में योगदान देना है। डीपी वर्ल्ड पीजीटीआई के सीईओ अमनदीप जौहल ने कहा, शानदार रॉयल स्प्रिंग्स गोल्फ कोर्स में जेएंडके ओपन की वापसी डीपी वर्ल्ड पीजीटीआई और भारतीय गोल्फ, दोनों के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है। हमें खुशी है कि रॉबर्ट ट्रेंट जोन्स जूनियर की ओर डिजाइन किया गया। यह गोल्फ कोर्स डीपी वर्ल्ड पीजीटीआई सीजन के दूसरे चरण के शुरुआती टूर्नामेंट की मेजबानी करेगा। टूर्नामेंट में जम्मू-कश्मीर के प्रमुख पेशेवर गोल्फर भी हिस्सा लेंगे, जिनमें अरिंदम सूदन, फैयाज अहमद लंगू, अदनान मुबारिक राह और पवन परिहार शामिल हैं। यह टूर्नामेंट क्षेत्र में गोल्फ पर्यटन को बढ़ावा देने की जम्मू-कश्मीर पर्यटन विभाग की पहल का हिस्सा है। जम्मू-कश्मीर में जम्मू तवी गोल्फ कोर्स, रॉयल स्प्रिंग्स गोल्फ कोर्स (श्रीनगर), पहलगाम गोल्फ कोर्स (लिद्दर घाटी) और गुलमर्ग गोल्फ क्लब जैसे शानदार गोल्फ कोर्स हैं। इस अवसर पर जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री के सलाहकार नासिर असलम वानी, डीपी वर्ल्ड के कंट्री मैनेजर, भारतीय उपमहाद्वीप हेमंत कुमार रुइया, डीपी वर्ल्ड पीजीटीआई के सीईओ अमनदीप जौहल, जम्मू-कश्मीर के प्रसिद्ध क्रिकेटर आकिब नबी तथा भारत के प्रमुख पेशेवर गोल्फर और डीपी वर्ल्ड पीजीटीआई ऑर्डर ऑफ मेरिट में शीर्ष पर चल रहे सप्तक तलवार उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed