{"_id":"6a78dfe140310de14c0ed068","slug":"jammu-and-kashmir-news-srinagar-news-c-10-1-agr1010-982430-2026-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Srinagar News: श्रीनगर पुलिस ने ठग को किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar News: श्रीनगर पुलिस ने ठग को किया गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
श्रीनगर। श्रीनगर पुलिस ने एक ठग को गिरफ्तार किया है। उस पर कई कारोबारियों व दुकानदारों से ठगी का आरोप है। आरोपी के खिलाफ पुलिस स्टेशन महाराजगंज में केस दर्ज है।
पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान उबैद मकबूल ख्वाजा निवासी गोमल चेक तंगदार हाल पता हबीब कॉलोनी अलोची बाग के रूप में हुई है। आरोपी ने फर्जीवाड़े और प्रतिरूपण के जरिए घाटी के विभिन्न इलाकों में कई कारोबारियों और दुकानदारों को धोखा दिया। उसके खिलाफ घाटी के अलग-अलग हिस्सों से कई शिकायतें प्राप्त हुई हैं। उस पर कई पुलिस थानों में फआईआर भी दर्ज हैं। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है। जांच के दौरान आरोपी के व्यापक नेटवर्क और ठगी की अन्य घटनाओं में उसकी संलिप्तता का भी पता लगाया जा रहा है।