{"_id":"6a739ca3003ee5f8f00a7396","slug":"jammu-and-kashmir-news-srinagar-news-c-10-1-jam1027-979238-2026-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Srinagar News: शांतिपूर्ण प्रदर्शनों के लिए महबूबा ने जताया आभार, गिरिराज सिंह के बयान पर भड़की पीडीपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar News: शांतिपूर्ण प्रदर्शनों के लिए महबूबा ने जताया आभार, गिरिराज सिंह के बयान पर भड़की पीडीपी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की अध्यक्ष और जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने बुधवार को कार्यकर्ताओं की ओर से किए गए प्रदर्शनों की सराहना की। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर उन्होंने लिखा कि व्यापक स्तर पर हिरासत और नजरबंदी के बावजूद पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं ने साहस और दृढ़ संकल्प के साथ अपनी आवाज उठाई। महबूबा मुफ्ती ने स्पष्ट किया कि बनावटी सामान्य स्थिति या गढ़े गए आख्यानों के जरिए जम्मू-कश्मीर के लोगों की आकांक्षाओं को मिटाया नहीं जा सकता, क्योंकि गरिमा, न्याय और अनुच्छेद 370 की बहाली की मांग आज भी उतनी ही मजबूत है।
दूसरी ओर, पीडीपी ने केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के बयान पर तीखा ऐतराज जताया है। पार्टी ने बयान को बेहद गैर-जिम्मेदाराना और भड़काऊ करार दिया। पार्टी ने जोर देकर कहा कि राजनीतिक मतभेदों को व्यक्तिगत हमलों के बजाय बहस और बातचीत के जरिए सुलझाया जाना चाहिए। इस तरह के बयान सार्वजनिक संवाद के स्तर को गिराते हैं। पीडीपी ने सभी राजनीतिक नेताओं से संयम बरतने और लोकतांत्रिक संस्थाओं की गरिमा बनाए रखने की अपील की है।