फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   jammu and kashmir news

Srinagar News: एनआईटी श्रीनगर में कश्मीरी भाषा के अनुवाद को एआई चैलेंज का आयोजन

विज्ञापन
jammu and kashmir news
श्रीनगर। कश्मीरी भाषा के संरक्षण और इसे आधुनिक डिजिटल युग से जोड़ने के उद्देश्य से एनआईटी श्रीनगर ने एक बड़े राष्ट्रीय चैलेंज की घोषणा की है। ‘कथ 2026: कश्मीरी भाषा अनुवाद के लिए एआई चैलेंज’ नाम की इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य एआई और नेचुरल लैंग्वेज प्रोसेसिंग की मदद से कश्मीरी जैसी कम डिजिटल संसाधन वाली भाषा के लिए अनुवाद तकनीक विकसित करना है।
विज्ञापन

इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन एनआईटी श्रीनगर की गाश लैब की ओर से भारतीय मानक ब्यूरो के सहयोग से किया जा रहा है। इसमें कश्मीर विश्वविद्यालय अकादमिक साझेदार और गिटहब मुख्य प्रायोजक की भूमिका में हैं।यह प्रतियोगिता अंग्रेजी से कश्मीरी भाषा में सटीक मशीन अनुवाद मॉडल तैयार करने पर केंद्रित है। इसे प्रसिद्ध कैगल प्लेटफॉर्म पर आयोजित किया जा रहा है, जहां देशभर के छात्र, शोधकर्ता और एआई उत्साही अपने कम्प्यूटेशनल मॉडल बनाकर उनका परीक्षण कर सकते हैं। आयोजकों का कहना है कि आधुनिक एआई प्रणालियों में कश्मीरी भाषा की उपस्थिति काफी सीमित रही है, और यह पहल इस खाई को पाटने का काम करेगी।
विज्ञापन

देश भर के छात्रों के लिए ऑनलाइन पंजीकरण और प्रविष्टियाँ जमा करने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। प्रतिभागी कैगल प्लेटफॉर्म पर डेटासेट का उपयोग करके 17 अगस्त तक मॉडल जमा कर सकते हैं। इसके बाद, शॉर्टलिस्ट की गई टीमों को 21 अगस्त को एनआईटी श्रीनगर परिसर में लाइव प्रदर्शन करने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed