फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   jammu and kashmir news

Srinagar News: नगर कमेटी के वार्ड-2 को जोड़ने वाली सड़क खस्ताहाल

विज्ञापन
jammu and kashmir news
बिलावर। नगर कमेटी के वार्ड-2 मोहल्ला औवासीं को जोड़ने वाली सड़क भारी बरसात के चलते नाले में तब्दील हो गई है। मौजूदा समय में सड़क पर पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। पूर्व पार्षद अनीता कुमारी ने बताया की कोटी सड़क से वार्ड- 2 के लिए दो किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण कार्य किया है। उन्होंने कहा कि सड़क के किनारे पानी की निकासी के प्रबंध नहीं होने की वजह से बारिश का पानी लोगों के घरों की तरफ रुख करता है जिसकी वजह से पांच घरों पर खतरा मंडराने लगा है। लोगों का कहना है कि सड़क में ह्यूम पाइप्स लगाई गई हैं जिनमें पत्थर और मलबा भर गया है। इस कारण नाले के पानी ने सड़क को क्षतिग्रस्त कर दिया है। स्थानीय निवासियों की मांग है कि जल्द से जल्द सड़क का निर्माण और पानी निकासी की व्यवस्था की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed