फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कश्मीर में बारिश बनी आफत: झेलम समेत कई नदियां उफान पर, बाढ़ जैसे हालात; तस्वीरों में देखें बढ़ता जलस्तर

Fri, 24 Jul 2026 03:26 PM IST
Nikita Gupta अमर उजाला, नेटवर्क श्रीनगर
अमर उजाला, नेटवर्क श्रीनगर Published by: Nikita Gupta Updated Fri, 24 Jul 2026 03:26 PM IST
सार

लगातार चौथे दिन हुई बारिश से कश्मीर में झेलम समेत कई नदियों और नालों का जलस्तर बढ़ गया है, जिससे कई इलाकों में बाढ़ का खतरा बना हुआ है।

विज्ञापन
Rains trigger flood scare in Kashmir, water level in most rivers remain high Srinagar
श्रीनगर में भारी बारिश के बाद झेलम नदी का जलस्तर बढ़ा। - फोटो : बासीत जरगर

 कश्मीर घाटी में लगातार चौथे दिन भी रुक-रुककर बारिश का सिलसिला जारी रहा, जिससे झेलम नदी समेत कई नदियों और नालों का जलस्तर बढ़ गया  है। हालांकि राहत की बात यह है कि झेलम का जलस्तर अब धीरे-धीरे कम होने लगा है, लेकिन कई स्थानों पर यह अभी भी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है।

Rains trigger flood scare in Kashmir, water level in most rivers remain high Srinagar
श्रीनगर में भारी बारिश के बाद झेलम नदी का जलस्तर बढ़ा। - फोटो : बासीत जरगर

दक्षिण कश्मीर में बारिश का असर सबसे अधिक देखने को मिला। गुरुवार रात झेलम नदी का जलस्तर अनंतनाग और श्रीनगर में बाढ़ घोषित करने के स्तर को पार कर गया था। शुक्रवार सुबह से पानी का स्तर कुछ कम हुआ, लेकिन कई निगरानी केंद्रों पर स्थिति अभी भी चिंताजनक बनी हुई है।

Rains trigger flood scare in Kashmir, water level in most rivers remain high Srinagar
श्रीनगर में भारी बारिश के बाद झेलम नदी का जलस्तर बढ़ा। - फोटो : बासीत जरगर

दोपहर तक अनंतनाग के संगम में झेलम का जलस्तर 18.90 फीट दर्ज किया गया, जो बाढ़ घोषित करने के स्तर 21 फीट से नीचे है। वहीं, श्रीनगर के बाहरी इलाके पंपोर में नदी का जलस्तर 5.09 मीटर दर्ज किया गया, जबकि बाढ़ घोषित करने का स्तर 4.5 मीटर है। श्रीनगर के मुंशी बाग में झेलम 18.99 फीट पर बह रही थी, जो 18 फीट के बाढ़ स्तर से ऊपर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Rains trigger flood scare in Kashmir, water level in most rivers remain high Srinagar
श्रीनगर में भारी बारिश के बाद झेलम नदी का जलस्तर बढ़ा। - फोटो : बासीत जरगर

बारिश के कारण दक्षिण कश्मीर में झेलम की सहायक नदियों और नालों का जलस्तर भी लगातार बढ़ रहा है। स्थिति पर सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग लगातार नजर बनाए हुए है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे नदियों, नालों और अन्य जलाशयों के किनारे जाने से बचें और पूरी सावधानी बरतें।

विज्ञापन
Rains trigger flood scare in Kashmir, water level in most rivers remain high Srinagar
श्रीनगर में भारी बारिश के बाद झेलम नदी का जलस्तर बढ़ा। - फोटो : बासीत जरगर

मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों में दक्षिण कश्मीर में अच्छी बारिश दर्ज की गई। काजीगुंड में 40.2 मिमी, कुकरनाग में 39.2 मिमी और पहलगाम में 25.4 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed