फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Lieutenant Governor Visits Family of Martyr Head Constable Ashiq Hussain Qureshi

J&K: अनंतनाग आतंकी हमले में बलिदान आशिक कुरैशी के घर पहुंचे एलजी मनोज सिन्हा, परिवार को दिया हर मदद का भरोसा

Fri, 24 Jul 2026 02:20 PM IST
Nikita Gupta अमर उजाला, नेटवर्क श्रीनगर
अमर उजाला, नेटवर्क श्रीनगर Published by: Nikita Gupta Updated Fri, 24 Jul 2026 02:20 PM IST
सार

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने अनंतनाग आतंकी हमले में बलिदान हेड कांस्टेबल आशिक हुसैन कुरैशी के परिवार से मुलाकात कर उन्हें हर संभव मदद का भरोसा दिया।

विज्ञापन
Lieutenant Governor Visits Family of Martyr Head Constable Ashiq Hussain Qureshi
बलिदानी हेड कांस्टेबल अशिक हुसैन कुरैशी के परिवार से मिले एलजी मनोज सिन्हा - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक

विस्तार

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने शुक्रवार को बडगाम जिले के लालपोरा, बीरवाह स्थित बलिदान पुलिस हेड कांस्टेबल आशिक हुसैन कुरैशी के घर पहुंचकर उनके परिजनों से मुलाकात की। हेड कांस्टेबल कुरैशी अनंतनाग में हुए आतंकी हमले में बलिदान हो गए थे।

विज्ञापन


उपराज्यपाल के साथ जम्मू-कश्मीर पुलिस के महानिदेशक नलिन प्रभात, आईजी वीके बर्डी और बडगाम के डिप्टी कमिश्नर अथर आमिर खान भी मौजूद रहे। एलजी ने शहीद के परिवार से बातचीत कर उन्हें सांत्वना दी और कहा कि प्रशासन हर परिस्थिति में उनके साथ खड़ा है।

मनोज सिन्हा ने आशिक हुसैन कुरैशी के बलिदान को नमन करते हुए कहा कि देश को उनकी वीरता, कर्तव्यनिष्ठा और समर्पण पर गर्व है। उन्होंने कहा कि शहीद का साहस और सेवा भावना आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा देती रहेगी।

उपराज्यपाल ने परिवार को भरोसा दिलाया कि सरकार उनकी हर जरूरत का ध्यान रखेगी। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि बलिदानी के बेटे की पढ़ाई पूरी होने और पात्रता हासिल करने तक प्रशासन पूरा सहयोग करेगा, ताकि उसे अनुकंपा के आधार पर सरकारी नौकरी मिल सके।
 
22 जुलाई 2026 को हेड कांस्टेबल आशिक हुसैन कुरैशी अमरनाथ यात्रा ड्यूटी पर तैनात थे। बुधवार को अनंतनाग के लाल चौक इलाके में आतंकियों ने उन्हें निशाना बनाकर गोली मार दी थी, जिसमें उनकी मौत हो गई। इस हमले के बाद सुरक्षाबलों ने बड़े पैमाने पर आतंकवाद विरोधी अभियान शुरू किया है और कई संदिग्ध ओवरग्राउंड वर्करों को हिरासत में लिया गया है। उपराज्यपाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सुरक्षाबल और प्रशासन जम्मू-कश्मीर से आतंकवाद के नेटवर्क को खत्म करने के लिए लगातार काम कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed