{"_id":"6a65f3bd5c4fc534cd08485d","slug":"jammu-and-kashmir-news-srinagar-news-c-264-1-udh1007-113921-2026-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Srinagar News: हज के लिए जम्मू कश्मीर से 4,691 आवेदन आए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar News: हज के लिए जम्मू कश्मीर से 4,691 आवेदन आए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- श्रीनगर से सबसे ज्यादा 1,152 रजिस्ट्रेशन, 24 महिलाएं लेडीज विदाउट महरम कैटेगरी में
संवाद न्यूज एजेंसी
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर हज कमेटी को हज 2027 के लिए रजिस्ट्रेशन बंद होने तक 4,691 आवेदन प्राप्त हुए हैं। यह संख्या केंद्र शासित प्रदेश के संभावित 7,981 तीर्थयात्रियों के कोटे से काफी कम है। हज कमेटी के एग्जीक्यूटिव ऑफिसर शुजात अहमद ने बताया कि इन आवेदनों में 2,566 पुरुष और 2,125 महिलाएं शामिल हैं। लेडीज विदाउट महरम कैटेगरी में 24 महिलाओं ने आवेदन किया है, जबकि 620 आवेदक 65 साल से ऊपर के वरिष्ठ नागरिक हैं। कश्मीर संभाग में श्रीनगर से सबसे ज्यादा 1,152 आवेदन आए। इसके बाद बारामुला 595, अनंतनाग 420, बड़गाम 404, पुलवामा 361, कुपवाड़ा 323 और कुलगाम 265 हैं।
जम्मू संभाग में राजौरी 174, जम्मू 106, पुंछ 101, डोडा 85, रामबन 54, उधमपुर 50, सांबा 46, रियासी 38, कठुआ 36 और किश्तवाड़ 35 आवेदन मिले। राष्ट्रीय स्तर पर हज कमेटी ऑफ इंडिया को 2,01,725 आवेदन मिले हैं। सबसे ज्यादा आवेदन गुजरात 31,755, फिर महाराष्ट्र 28,372 और केरल 24,500 से आए। एग्जीक्यूटिव ऑफिसर ने बताया कि हज कमेटी ऑफ इंडिया अब सभी आवेदनों की जांच करेगी और इसके बाद हज 2027 की चयन प्रक्रिया शुरू होगी।