फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   jammu and kashmir news

साहित्य और विरासत से जुड़ती है पीढ़ियों की कड़ी: एलजी

विज्ञापन
jammu and kashmir news
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

श्रीनगर। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने रविवार को डॉ. एएच शाह की पुस्तक शारदा से संसद के विमोचन कार्यक्रम में शिरकत की। एलजी ने कहा कि यह किताब सिर्फ इतिहास का लेखाजोखा नहीं है, बल्कि विरासत और उम्मीद, अतीत की बुद्धिमत्ता और वर्तमान की लोकतांत्रिक आकांक्षाओं के बीच एक सार्थक संवाद है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपराज्यपाल ने पहाड़ी समुदाय की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि उनकी गौरवशाली संस्कृति और सदियों से परंपराओं को सहेजने की उनकी दृढ़ता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि यह पुस्तक शारदा पीठ की प्राचीन सभ्यता की निरंतरता और आधुनिक भारत की लोकतांत्रिक संस्थाओं की जीवंतता पर एक नया दृष्टिकोण देती है। उपराज्यपाल ने कहा इतिहास, सभ्यता और संस्कृति से जुड़ी किताबें अक्सर पीढ़ियों के बीच पुल का काम करती हैं। शारदा से संसद के जरिए डॉ. शाह ने ऐसा ही पुल बनाया है। यह याद दिलाती है कि इतिहास और संस्कृति कभी खत्म नहीं होते, वे हमारे अंदर जीवित रहते हैं। इस मौके पर जम्मू कश्मीर पहाड़ी कल्याण समिति के अध्यक्ष श्री जफर इकबाल मन्हास, लेखक डॉ. शाह ख़ुश देव माइनी, डॉ. जहांगीर दानिश सहित कई साहित्यकार और पहाड़ी संगठन के सदस्य कार्यक्रम में मौजूद थे। विधायक उड़ी डॉ. सज्जाद शफी, पूर्व डीडीसी चेयरपर्सन बारामुला सफीना बेग, डीआईजी सीकेआर राजीव पांडे, एसएसपी श्रीनगर डॉ. जीवी सुंदीप चक्रवर्ती और जेकेएएसीएल की सचिव हरविंदर कौर भी उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed