सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   jammu kashmir news

Srinagar News: सीबीआई की कार्रवाई, रिश्वत लेते एसएमसी के दो कर्मचारी गिरफ्तार

विज्ञापन
jammu kashmir news
विज्ञापन
श्रीनगर। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए श्रीनगर नगर निगम (एसएमसी) के दो कर्मचारियों को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार सीबीआई की टीम ने एक जाल बिछाकर दोनों आरोपियों को उस समय दबोचा जब वे एक शिकायतकर्ता से अवैध रूप से रिश्वत की रकम ले रहे थे।


इस कार्रवाई के तुरंत बाद जांच का दायरा बढ़ाते हुए सीबीआई ने श्रीनगर नगर निगम के प्रभारी अधीक्षण अभियंता के आवास पर भी छापेमारी की। छापेमारी के दौरान टीम ने मामले से जुड़े कई महत्वपूर्ण दस्तावेजों और संदिग्ध रिकॉर्ड को अपने कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीबीआई के इस बड़े कदम से निगम प्रशासन में हड़कंप मच गया है। अधिकारियों ने बताया कि दोनों गिरफ्तार कर्मचारियों से पूछताछ की जा रही है ताकि इस पूरे भ्रष्टाचार नेटवर्क का पर्दाफाश किया जा सके। इसके साथ ही प्रभारी अधीक्षण अभियंता की भूमिका और उनके आवास से मिले दस्तावेजों की भी गहनता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed