{"_id":"6a38edab2f17ace508048aee","slug":"weather-is-continuously-changing-across-jammu-and-kashmir-including-valley-ande-plains-2026-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu Kashmir Weather: आज मौसम रहेगा साफ, IMD ने बताया- छह दिन कैसा रहेगा प्रदेश का वेदर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu Kashmir Weather: आज मौसम रहेगा साफ, IMD ने बताया- छह दिन कैसा रहेगा प्रदेश का वेदर
अमर उजाला ब्यूरो, जम्मू/श्रीनगर
Published by: अनुज कुमार
Updated Mon, 22 Jun 2026 01:39 PM IST
विज्ञापन
सार
घाटी और मैदानी क्षेत्रों में मौसम लगातार बदल रहा है। बीते दो दिन से घाटी में हल्की बारिश के बाद मौसम में बदलाव आया है। रविवार को गुलमर्ग, पहलगाम सहित काजीगुंड में दोपहर बारिश से मौसम सुहावना हो गया।
जम्मू का मौसम (फाइल फोटो)
- फोटो : अभिषेक बड़ू
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
प्रदेश में घाटी सहित मैदानी क्षेत्रों में मौसम लगातार बदल रहा है। बीते दो दिन से घाटी में मौसम हल्की बारिश के बाद बदला हुआ है। रविवार को भी गुलमर्ग, पहलगाम सहित काजीगुंड क्षेत्रों में दोपहर बारिश के बाद मौसम सुहावना हो गया। यहां आने वाले पर्यटकों ने बदले मौसम के बीच परिवार के साथ आनंद लिया।
मैदानी क्षेत्रों में जम्मू व आसपास शाम के समय धूल भरी आंधी चली। इससे पहले सुबह से दोपहर तक कड़ी धूप रही। शाम को मौसम ने करवट ली और ठंडी हवाएं चलीं। मौसम विभाग ने जम्मू व आसपास क्षेत्रों में 27 जून तक मौसम साफ बने रहने की संभावना जताई है। जम्मू में रविवार को अधिकतम तापमान 38.8 व न्यूनतम 24.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दोपहर तक कड़ी धूप निकली।
विज्ञापन
विज्ञापन
शाम को बादलों के बीच चली ठंडी हवा ने मौसम का रुख बदल दिया। जिसके बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के निदेशक मुख्तार अहमद ने बताया कि जम्मू में सोमवार को भी हल्के बादलों के बीच मौसम साफ बना रहेगा। इसके लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। कश्मीर संभाग के कुछ जिलों में रविवार की सुबह व दोपहर हल्की बारिश दर्ज की गई। जिसमें गुलमर्ग, पहलगाम व काजीगुंड क्षेत्र शामिल थे।
जिलोंं का तापमान व बारिश
जिला अधिकतम तापमान बारिश मिलीमीटर
श्रीनगर 27.4 00
काजीगुंड 25.6 2.4
पहलगाम 21.4 13.8
कुपवाड़ा 25.4 1.8
गुलमर्ग 17.0 19.2
बनिहाल 27.7 3.5
बटोत 27.8 1.8