{"_id":"6a370020380e350ec5005c98","slug":"education-news-jammu-news-c-10-jmu1050-942761-2026-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीई-बीटेक एडमिशन : दूसरे राउंड की \nलिस्ट जारी, 25 जून तक पहुंचें कॉलेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीई-बीटेक एडमिशन : दूसरे राउंड की लिस्ट जारी, 25 जून तक पहुंचें कॉलेज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नोट - कृपया मिशन एडमिशन का लोगो लगा लें
- जेकेबोपी ने जारी की सीट आवंटन लिस्ट, शाम पांच बजे तक दर्ज करा सकते हैं आपत्ति
- समय पर कॉलेज नहीं पहुंचे तो सीट होगी रद्द, छुट्टी वाले दिन भी खुले रहेंगे काउंटर
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। जम्मू-कश्मीर बोर्ड ऑफ प्रोफेशनल एंट्रेंस एग्जामिनेशन (जेकेबोपी) ने बीई-बीटेक कोर्स में एडमिशन के लिए दूसरे राउंड की सीट आवंटन सूची जारी कर दी है। जिन छात्रों को सीट मिली है, उन्हें सोमवार से शुक्रवार तक अपने संबंधित कॉलेज में पहुंचकर दाखिले की प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
बोर्ड ने सीट आवंटन को लेकर आपत्ति दर्ज कराने का भी मौका दिया है। किसी छात्र को अगर अपनी सीट, श्रेणी या रैंक को लेकर कोई शिकायत है तो वह रविवार यानी आज शाम पांच बजे तक जरूरी दस्तावेजों के साथ ईमेल के जरिए बोर्ड को अपनी आपत्ति भेज सकता है। यदि कोई आपत्ति सही पाई जाती है तो संशोधित सूची जारी की जाएगी। जेकेबोपी ने साफ किया है कि शुक्रवार शाम पांच बजे तक कॉलेज में रिपोर्ट नहीं करने वाले छात्रों की सीट रद्द मानी जाएगी। इसके बाद उस सीट पर उनका कोई दावा नहीं रहेगा। इसलिए छात्रों को समय रहते दाखिले की प्रक्रिया पूरी करने की सलाह दी गई है।
चयनित छात्रों को जेकेबोपी पोर्टल से अपना अलॉटमेंट लेटर डाउनलोड करना होगा। इसके बाद डोमिसाइल प्रमाणपत्र, 12वीं की मार्कशीट, जन्म तिथि प्रमाणपत्र, आरक्षित वर्ग का प्रमाणपत्र (यदि लागू हो) और अन्य जरूरी दस्तावेजों के साथ संबंधित कॉलेज में पहुंचना होगा। बोर्ड ने सभी कॉलेजों और संस्थानों को दस्तावेजों की अच्छी तरह जांच करने के निर्देश दिए हैं। छात्रों की सुविधा के लिए कॉलेजों को छुट्टी वाले दिन भी दाखिला काउंटर खुले रखने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि सभी छात्र तय समय के भीतर दाखिला ले सकें। जेकेबोपी ने यह भी स्पष्ट किया है कि दूसरे राउंड में जिस कॉलेज और ब्रांच में सीट मिली है, उसी विकल्प के लिए तीसरे राउंड में दोबारा मौका नहीं मिलेगा। हालांकि खाली सीटें रहने पर छात्र दूसरी ब्रांच या दूसरे कॉलेज का विकल्प चुन सकेंगे।