{"_id":"6a15f4b63c0e200270069460","slug":"jammu-kashmir-news-srinagar-news-c-10-agr1010-922500-2026-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Srinagar News: सुबह बारिश के बाद दिनभर रही हल्की धूप, तापमान बढ़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar News: सुबह बारिश के बाद दिनभर रही हल्की धूप, तापमान बढ़ा
विज्ञापन
श्रीनगर में बारिश के दौरान लाग। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
श्रीनगर। घाटी में मंगलवार को सुबह हल्की बारिश के बाद दिनभर हल्की धूप रही। इससे तापमान में 5 डिग्री तक उछाल आया। श्रीनगर में अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य है। वहीं न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 2.4 डिग्री कम है।
कश्मीर के प्रवेश द्वार काजीगुंड में अधिकतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 1.3 डिग्री अधिक है। न्यूनतम तापमान 9.0 डिग्री रहा जो सामान्य से 1.4 डिग्री कम है। पहलगाम में अधिकतम तापमान 20.6 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 2.0 डिग्री कम है। न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री रहा जो सामान्य से 1.9 डिग्री कम है। गुलमर्ग में अधिकतम तापमान 16.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 0.2 डिग्री कम है। वहीं न्यूनतम तापमान 2.6 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 4.3 डिग्री कम है।
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 27 मई को आम तौर पर मौसम गर्म और सूखा रहेगा। 28-29 मई को आम तौर पर बादल छाए रहेंगे और कुछ जगहों पर एक या दो बार बारिश या गरज के साथ बौछारें/ओलावृष्टि/तेज हवा चल सकती हैं। 30 मई से 3 जून को आम तौर पर मौसम सूखा रहेगा, हालांकि देर दोपहर के समय कुछ अलग-अलग जगहों पर हल्की बारिश/गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन
Trending Videos